---Advertisement---

Andrey Botikov Murder: स्पूतनिक वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक की हत्या, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

Andrey Botikov Murder: स्पूतनिक वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक की गला घोटकर हत्या कर दी। हत्या की वजह हैरान करने वाली है।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 4, 2023 3:58 अपराह्न

Andrey Botikov Murder
Follow Us
---Advertisement---

Andrey Botikov Murder: मॉस्को में शुक्रवार को वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव (Andrey Botikov) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को उनका शव उनके अपार्टमेंट से बरामद किया गया। रूसी अधिकारियों की मानें तो प्रथम दृष्टया बोटिकोव की हत्या गला घोंटकर किया जाना सामने आया है। वैज्ञानिक का शव बरामद करने के बाद मॉस्को पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

47 साल के थे एंड्री बोटिकोव

एंड्री बोटिकोव 47 साल के थे और शीर्ष वायरोलॉजिस्ट (Virologist) में से एक थे। बोटिकोव उस टीम में भी शामिल थे, जिन्होंने स्पूतनिक वी वैक्सीन पर काम किया था। स्पूतनिक वी वैक्सीन पर गेमालिया नेशनल रिसर्च सेंटर में काम किया गया था। एंड्री को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड (Order of Merit for the Fatherland) का सम्मान भी मिल चुका है।

ये भी पढ़ेंः पाकिस्तानियों का पेट भरने के लिए Vladimir Putin ने बढ़ाया हाथ, मालवाहक जहाज के जरिए भेजा ये सामान

2020 में स्पूतनिक वी वैक्सीन हुआ था लॉन्च

साल 2020 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पूतनिक वी वैक्सीन को लॉन्च किया था। इस दुनिया का पहला कोविडरोधी टीका माना जाता है। लॉन्चिंग के समय पुतिन ने यह भी दावा किया था कि उनकी छोटी बेटी ने स्पूतनिक वी वैक्सीन की खुराक पहले ही ले ली है। लॉन्च होने के बाद लंबे समय तक WHO (World Health Organization) ने स्पूतनिक वी वैक्सीन को अपनी मंजूरी नहीं दी थी। वहीं, भारत ने इस वैक्सीन को खरीदने के लिए करार भी किया था।

बेल्ट से गला घोटकर हत्या (Andrey Botikov Murder)

वैज्ञानिक की मौत के बाद दावा किया जा रहा है कि बोटिकोव के घर में एक अनजान शख्स ने घुसकर हमला किया था। मॉस्को पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर वैज्ञानिक को बेल्ट से भी पीटने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने एक बहस के बाद बेल्ट से गला घोंटकर वैज्ञानिक की हत्या (Andrey Botikov Murder) कर दी। इसको लेकर ICR (Investigative Committee of Russia) के मॉस्को डिवीजन ने एक बयान भी जारी किया है। कमेटी ने अपने बयान में कहा है कि पुलिस ने बहुत ही कम समय में 29 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।

ये भी पढ़ेंः Pakistan Economic Crisis: पाकिस्तान की रस्सी जल गई फिर भी Ishaq Dar की ऐंठन है बरकरार

पहले भी जेल की हवा खा चुका है आरोपी

मॉस्को पुलिस ने दावा किया है कि 29 वर्षीय युवक ने पूछताछ के दौरान अपना अपराध (Andrey Botikov Murder) स्वीकार कर लिया है। रूसी मीडिया की मानें तो आरोपी का नाम अलेक्सी जेड है और वह भी एक मामले में 10 साल जेल की हवा खा चुका है। पुलिस ने अलेक्सी को सेक्स सेवाएं प्रदान करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस मामले में वह 10 साल जेल में था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Israel-Iran War

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026