---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: Shashi Tharoor, असदुद्दीन ओवैसी के पीछे भागते नजर आएंगे Bilawal Bhutto! असलियत सामने आने से घबराया Pakistan

Asaduddin Owaisi: केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक संकल्प को दर्शाते हुए सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देशों से मिलेंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 18, 2025 11:15 पूर्वाह्न

Asaduddin Owaisi
Follow Us
---Advertisement---

Asaduddin Owaisi: ऑपरेशन सिंदूर के सफलता के बाद अब भारत विश्व स्तर पर पाकिस्तान की सच्चाई दुनियाभर के देशों को बताने जा रहा है। बता दें कि इसके लिए कुल 7 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमे कुल 59 सांसद, पूर्व सांसद व अन्य लोग शामिल होंगे, जिसका नेतृत्व अलग-अलग पार्टियों के सांसद द्वारा किया जाएगा। हालांकि भारत की नकल करते हुए अब पाकिस्तान ने पक्ष रखने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का काम सौंपा है।

इसकी जानकारी खुद पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने दी। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल है कि इन लोगों को सुनेगा कौन? वहीं सवाल यह भी है कि क्या Asaduddin Owaisi, Shashi Tharoor के पीछे भागते नजर आएंगे Bilawal Bhutto, आईए जानते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

Asaduddin Owaisi, Shashi Tharoor के पीछे भागते नजर आएंगे Bilawal Bhutto?

बता दें कि केंद्र सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सामूहिक संकल्प को दर्शाते हुए, ऑपरेशन सिंदूर के तहत सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख देशों से मिलेंगे। इनमे Shashi Tharoor, Asaduddin Owaisi समेत कई विपक्षी पार्टियों को बड़े नेता शामिल है। वहीं अब पाकिस्तान ने भी भारत की देखादेखी अपना प्रतिनिधिमंडल भेजने का प्लान बनाया है, जिसकी जानकारी खुद Bilawal Bhutto ने दी है।

हालांकि पाकिस्तान जैसे देश से क्या उम्मीद की जा सकती है जो आतंंकवादियों को पनाह देकर झूठ बोलता है। माना जा रहा है कि यह घोषणा पाकिस्तान की अपनी कलंकित प्रतिष्ठा को सुधारने के लिए किए गए हताश प्रयास को दर्शाती है, क्योंकि वह आतंकवाद को लंबे समय से समर्थन दे रहा है, जिसकी व्यापक अंतरराष्ट्रीय आलोचना हो रही है।

असदुद्दीन ओवैसी, शशि थरूर को मिली अहम जिम्मेदारी

कांग्रेस सासंद Shashi Tharoor को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख बनाया जिसमे 9 लोगों की टीम शामिल है और वह अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राज़ील, कोलंबिया में पाकिस्तान का पर्दाफाश करेंगे। इसके अलावा Asaduddin Owaisi समेत कुल 8 लोग जिस डेलिगेशन में शामिल है उसकी अगुवाई भाजपा सांसद बैजयंत पांडा करेंगे और सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया का दौरा करेंगे और पाक की करतूतों का सबूद दुनिया को दिखाएंगे। बता दें कि औवेसी और थरूर दोनोंं ही नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर का समर्थन किया था, इसके अलावा दोनों नेताओं ने सीजफायर पर भी भारत सरकार को समर्थन दिया था।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Aligarh News

फ़रवरी 12, 2026

Ahmedabad plane Crash

फ़रवरी 12, 2026

Rahul Gandhi

फ़रवरी 12, 2026

Delhi Tantrik Murders

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026