---Advertisement---

मुनीर सेना के लिए गले की फांस बनी BLA! बलोचिस्तान में हमला कर मेजर सहित कई सैनिकों को उड़ाया, चेतावनी सुन कांप गए पाकिस्तानी हुक्मरान

Balochistan News: पाकिस्तानी सेना की क्रूरता के खिलाफ जंग को रफ्तार देते हुए बलूच विद्रोहियों ने मुनीर सेना पर फिर निशाना साधा है। पाकिस्तान के नुश्की शहर में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हुए हमले में मेजर सहित तीन अन्य सैनिकों की मौत हुई है। बलूच विद्रोहियों ने चेतावनी जारी कर कहा है कि यदि पाकिस्तानी सैन्य गतिविधियां जारी रहीं, तो हमलों का दौर भी जारी रहेगा।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 6, 2025 6:32 अपराह्न

Balochistan News
Follow Us
---Advertisement---

Balochistan News: बलूच विद्रोहियों ने एक बार फिर मुनीर सेना को निशाने पर लिया है। खबरों की मानें तो संवेदनशील माने जाने वाले नुश्की जिले में BLA ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला बोल दिया। इस दौरान जोरदार IED ब्लास्ट की चपेट में आने से पाकिस्तानी सेना के एक मेजर सहित 3 अन्य सैन्यकर्मी मारे गए हैं। बलूच विद्रोहियों के इस हमले में तीन पाकिस्तानी सैनिक गंभीर रूप से घायल भी हैं जो जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे हैं।

पाकिस्तानी सैन्य गतिविधियों के खिलाफ विद्रोह का रुख अपनाए बलूच विद्रोहियों ने मुनीर सेना के साथ हुक्मरानों को भी चेताया है। BLA का साफ कहना है कि जब तक बलोचिस्तान इलाके में सैन्य गतिविधियां कम नही होंगी, तब तक हमलों का दौर जारी रहेगा। बलूच विद्रोहियों की ये चेतावनी सुन पीएम शहबाज शरीफ, इशाक डार समेत पाकिस्तान के तमाम हुक्मरानों की हालत पतली होने की खबर है।

BLA ने पाकिस्तानी सेना पर हमला कर कईयों को उतारा मौत के घाट

अशांत माने जाने वाले नुश्की इलाके में बीते रात एक जोरदार धमाका हुआ। BLA ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली। बलूच विद्रोहियों ने खुले तौर पर स्वीकारा है कि उन्होंने पाकिस्तान के नुश्की में मुनीर सेना के काफिले को निशाना बनाया है। इस दौरान एक पाकिस्तानी मेजर और तीन सैनिकों की मौत हुई है। वहीं तीन सैनिक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने अपना पक्ष रखते हुए पाकिस्तानी सेना पर हमले की जिम्मेदारी ली है। BLA ने साफ किया है कि जब तक बलोचिस्तान में सैन्य गतिविधियां नहीं थम जाती है, तब तक आक्रामक हमलों का दौर जारी रहेगा। BLA की ये चुनौती पाकिस्तानी हुक्मरानों को कंपाने वाली है।

मुनीर सेना के लिए गले की फांस बनी BLA!

दरअसल, बलूच लिबरेशन आर्मी अपने प्रांत को स्वतंत्र कराने की लड़ाई लड़ रही है। अपने तमाम सहयोगी संगठन के साथ BLA लगातार बलोचिस्तान की स्वतंत्रता के लिए विद्रोह के सुर अलाप रही है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए दर्जनों बार बलूच विद्रोहियों ने मुनीर सेना के काफिले को निशाना बनाया है।

भारत-पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के दौर में भी बलूच विद्रोहियों ने कई पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। उससे पहले और बाद में भी BLA लगातार मुनीर सेना को निशाना बनाती रही है। यही वजह है कि बलूच विद्रोहियों को मुनीर सेना के लिए गले की फांस माना जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि निकट भविष्य में भी बलूच विद्रोही आसिम मुनीर की चुनौतियां बढ़ाते हुए हमलों का दौर जारी रख सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 15 July 2026

जुलाई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 14, 2026

Jharkhand News

जुलाई 14, 2026

Anurag Dhanda

जुलाई 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 14, 2026