---Advertisement---

China News: 10 मिनट में भिड़े एक के बाद एक 49 वाहनों से मचा चीन में हाहाकार, 16 की मौत 66 घायल पहुंचे अस्पताल

China News: चीन के हुनान प्रान्त में शनिवार शाम हुई सड़क दुर्घटनाओं में मात्र 10 मिनट के अंदर 49 वाहनों के एक साथ टकरा जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 66 घायलों को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। ये भी पढ़ेंः Chinese Apps Banned: भारत सरकार का चीन पर डिजिटल ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: फ़रवरी 5, 2023 10:57 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

China News: चीन के हुनान प्रान्त में शनिवार शाम हुई सड़क दुर्घटनाओं में मात्र 10 मिनट के अंदर 49 वाहनों के एक साथ टकरा जाने से 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 66 घायलों को स्थानीय पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये भी पढ़ेंः Chinese Apps Banned: भारत सरकार का चीन पर डिजिटल अटैक, ड्रैगन से कनेक्शन रखने वाली 232 ऐप्स को किया बैन

10 मिनट में मच गया हाहाकार

हुनान प्रांत में शनिवार शाम को एक एक्सप्रेस वे पर  10 मिनट में हुई 5 अलग अलग घटनाओं में  49 वाहनों की भिड़ंत में 16 लोगों की मौत हो गई  तथा 66 अन्य घायल हो गए।  पहली दुर्घटना शाम लगभग 5 बजे हुनान की राजधानी चांग्शा के वांगचेंग जिले में हुई । जहां 7 वाहनों की आपसी भिड़ंत में 7 लोगों की मौत हो गई। उसके कुछ ही मिनट के अंतराल पर  तीन अन्य दुर्घटनाओं में पहले 11 वाहन आपस मे भिड़े, फिर 10 वाहन आपस में टकराए उसके बाद 9 वाहनों की आपसी भिड़ंत में  प्रत्येक दुर्घटना से 3-3 लोगों की मौत हो गई ।

इसके थोड़ी ही देर के अंतराल पर हुई एक और वाहन दुर्घटना में 12 वाहन फिर एक दूसरे से भिड़ गए जिसमें गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

66 घायल अस्पताल में भर्ती

घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस और आपातकालीन प्रबंध मंत्रालय की दमकल और बचाव अभियान टीम मौके पर पहुंच गई।  जिसने 66 घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार इनमें से 8 की हालत गंभीर बनी हुई है । लोकल मिडिया और मंत्रालय के मुताबिक शुचांग-ग्वांग्झू एक्सप्रेस वे पर शाम 5 बजे हुई दुर्घटनाओं में वाहनों की सही संख्या का खुलासा नहीं करते हुए कहा कि दुर्घटनाओं में कई वाहन शामिल थे जिससे भारी जनहानि हुई है।

ये भी पढ़ेंः 14 लाख में बिक गई डेढ़ करोड़ की Porsche Panamera कार, खरीदारों की लगी भीड़ के बाद कंपनी ने मांगी माफी

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026