---Advertisement---

Chinese Balloon : गुब्बारे की उड़ान से विचलित यूएस विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चीन दौरा किया रद्द, क्या भारत पर भी है खतरा?

Chinese Balloon: चीन लगातार दुनिया पर नजर रखने के लिए तरह – तरह की कोशिश कर रहा है। पिछले कुछ समय से चीन के द्वारा उड़ाए जा रहे खुफिया गुब्बारे कई देशों की सीमा पर नजर आए हैं। अभी कुछ दिन पहले चीन का यह खुफिया गुब्बारा अमेरिका में देखा गया, जिसके बाद वहां दहशत ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 4, 2023 3:42 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Chinese Balloon: चीन लगातार दुनिया पर नजर रखने के लिए तरह – तरह की कोशिश कर रहा है। पिछले कुछ समय से चीन के द्वारा उड़ाए जा रहे खुफिया गुब्बारे कई देशों की सीमा पर नजर आए हैं। अभी कुछ दिन पहले चीन का यह खुफिया गुब्बारा अमेरिका में देखा गया, जिसके बाद वहां दहशत का माहौल है। वहीं अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन का इसी कारण से चीन का दौरा भी रद्द कर दिया गया है। चीन की तरफ से विदेश मंत्री के इस दौरे के रद्द होने के बाद यह कहा गया है कि ये एक सिविल यूज बैलून था, जिसका इस्तेमाल मौसम से जुड़ी रिसर्च के लिए किया जाता है और वो दिशा भटककर अमेरिकी एयरस्पेस में पहुंच गया। इसके लिए हम खेद व्यक्त करते है।

पोर्ट ब्लेयर के ऊपर दिखा था चीनी गुब्बारा

चीन का यह गुब्बरा भारत के अंडमान द्वीपसमूह के पोर्ट ब्लेयर के ऊपर भी कुछ समय पहले दिखाई पड़ा था। मिली जानकारी के मुताबिक यह गुब्बारा कुछ समय तक पोर्ट ब्लेयर के करीब मंडराता रहा और भारतीय वायुसीमा से बाहर चला गया। ऐसे में अब भारत के लिए भी यह चिंताजनक है कि आखिर चीन भारत से ऐसी कौन सी जानकारी हांसिल करना चाहता है, जिसके लिए उसने इस गुब्बारे को अब भारत की सीमा के करीब भेजा है। अमरीका जैसा देश चाहे तो इसे कुछ समय में ही इस गुब्बारे को खत्म कर सकता है लेकिन क्या भारत इस गुब्बारे को खत्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

आखिर अमेरिका क्यों नहीं कर रहा गुब्बारे को खत्म

अमेरिका जैसे तागतवर देश के लिए चीन का खुफिया गुब्बारा अब मुसीबत बनता जा रहा है। अमेरिका की जाबाज सेना इस गुब्बारे को खत्म करने का प्रयास भी कर रही है लेकिन यह गुब्बरा अमेरिकी लोगों के लिए खतरनाक साबित न हो इसलिए वहां के सैनिकों को डर भी लग रहा है। वहीं चीन की तरफ से जासूसी करने के आरोपों को गलत बताया गया है। अमेरिका में उड़ रहे इस गुब्बारे की जानकारी बाइडेन को भी दी गई है। उन्होंने तुरंत डिफेंस स्पेशलिस्ट से विचार विमर्श किया है और अमेरिकी एयरफोर्स को इस हिट करने से रोक दिया है। ऐसे में अब यह गुब्बारा भारत की सीमा के अंदर दिखाई दिया है, भारतीय सैनिकों ने भी इस गुब्बारे को खत्म करने का प्लान बना लिया है।

ये भी पढ़ेंः INDIA-CHINA TENSION: US ने भारत को किया आगाह, कहा- ‘चीन पर पैनी नजर रखो, हरकत करे तो पलटवार करो’

भारत और अमेरिका दोनों से चीन की तनातनी

फिलहाल भारत में मंडरा रहे इस गुब्बारे की पुष्टि अभी तक सरकार की तरफ से नहीं किया गया है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि चीन का भारत और अमेरिका दोनों से ही तनाव चल रहा है। भारत में एलएसी की वजह से यह तनाव काफी ज्यादा हो गया है। वहीं अमेरिका से चीन ताइवान के मामले को लेकर खफा है। आपको बता दें कि चीन की तरफ से उड़ाया जा रहा यह गुब्बारा काफी विशालकाय है। अमेरिकी सैनिकों की तरफ से यह भी कहा गया है कि इस गुब्बारे में कई तरह के सेंसर भी लगे हुए है,जिससे चीन दुनिया पर निगरानी करना चाह रहा है।

Also Read: टॉप-20 रईसों की सूची से Gautam Adani बाहर, Hindenburg Research की रिपोर्ट से हुआ इतना बड़ा नुकसान

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nepal Election Results 2026

मार्च 6, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 6, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 6, 2026

Viral Video

मार्च 5, 2026

US-Israel Iran War

मार्च 5, 2026

US-Israel-Iran War

मार्च 5, 2026