---Advertisement---

G20 Summit 2023: चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी20 की बैठक में नहीं होंगे शामिल! PM ली कियांग ले सकते हैं हिस्सा

G20 Summit 2023: दिल्ली में अगले महीने होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक होने वाली है। ये बैठक 8 सितंबर से 10 सितंबर तक चलेगी।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 31, 2023 3:21 अपराह्न

G20 Summit 2023
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit 2023: दिल्ली में अगले महीने होने वाली जी20 समिट की तैयारियां जोरों पर हैं। जी20 की बैठकें 8 से 10 सितंबर तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होंगी। बैठक में चीन, रूस और अमेरिका जैसे बड़े देशों के प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। इस बीच खबर सामने आई है की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग दिल्ली में होने वाली जी20 समिट से किनारा कर लिया है। कहा जा रहा है की जिनपिंग G20 की बैठक में शामिल नहीं होंगे। ये दावा समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में किया गया है।

रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में किया दावा

दरअसल, रॉयटर्स ने चीन में तैनात एक राजनयिक और भारत में G20 के एक अन्य अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में दावा किया है की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी20 समिट (G20 Summit Delhi) में शामिल नहीं होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है की शी जिनपिंग अपनी जगह चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग को प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में भेजने की तैयारी कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन भी नहीं आएंगे भारत

वहीं, हिंदुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, अभी तक शी जिनपिंग के बैठक में आने को लेकर कोई पुष्टि नहीं हो पाई है। हिंदुस्तान टाइम्स ने G20 के एक अधिकारी के हवाले से अपनी रिपोर्ट में यह बात कही है। वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। बीते दिनों उन्होंने PM Modi से फोन पर बैठक में भाग लेने को लेकर असमर्थता जताई थी। उन्होंने कहा था कि उनकी जगह रूसी संघ के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव बैठक में शामिल होंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026