---Advertisement---

Cough Syrup: उज्बेकिस्तान में ‘कफ सिरप’ मामला फिर गरमाया, 65 बच्चों की मौतों पर हुआ बड़ा खुलासा

Cough Syrup: उज़्बेकिस्तान का कफ सिरप वाला मामला एक बार फिर गरमा गया है। खबरों की मानें तो बुधवार को एक मुकदमे के दौरान उज़्बेक राज्य अभियोजकों (Prosecutors) ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट के सामने दलील दी है, कि भारतीय कफ सिरप पीने की वजह से उनके देश में 65 बच्चों की मौत ...

Read more

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: अगस्त 17, 2023 11:44 पूर्वाह्न

Cough Syrup
Follow Us
---Advertisement---

Cough Syrup: उज़्बेकिस्तान का कफ सिरप वाला मामला एक बार फिर गरमा गया है। खबरों की मानें तो बुधवार को एक मुकदमे के दौरान उज़्बेक राज्य अभियोजकों (Prosecutors) ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कोर्ट के सामने दलील दी है, कि भारतीय कफ सिरप पीने की वजह से उनके देश में 65 बच्चों की मौत हो गई थी। बता दें कि केस तो उन्होंने बहुत पहले से ही दायर की हुई थी। ऐसे में अब इसे लेकर उज़्बेक राज्य अभियोजकों ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उनके मुताबिक भारतीय कफ सिरप के डिस्ट्रीब्यूटर ने स्थानीय अधिकारियों को 33,000 डॉलर की रिश्वत दी, ताकि वह उज़्बेकिस्तान भेजी जा रही कफ सिरप की जरुरी टेस्टिंग न करें। 

कफ सिरप को लेकर मचा है बवाल 

देखा जाए तो मध्य एशियाई राष्ट्र उज़्बेकिस्तान ने बच्चों की मौतों को लेकर पिछले सप्ताह  21 लोगों के खिलाफ मुकदमा चलाया था। जिसमें से वहां की सरकार ने अपने ही देश के 20 लोगों समेत एक भारतीय के खिलाफ याचिका कोर्ट में दायर की थी। जिसकी सुनवाई बुधवार को कोर्ट में हुई। इस पर रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह जानकारी सामने आई है, कि अब उज्बेक राज्य इस मामले को लेकर हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के पास भी जायेगा। ऐसे में खबर तो यह भी है, कि WHO ने जांच में सहयोग करने की बात भी कह दी है। हालांकि इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।    

नोएडा की एक कंपनी ने बनाया था कफ सिरप (DOK-1 MAX) 

कथित तौर पर उज्बेकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय के आरोपो के मुताबिक भारत के नोएडा में स्थित ‘मेरियन बायोटेक फार्मा कंपनी’ (Marion Biotech Pharma Company) ने कफ सिरप (DOK-1 MAX) बनाकर उज्बेकिस्तान भेजा था। ऐसे में वहां DOK-1 MAX पीने से कथित तौर पर अब तक 65 बच्चों की मृत्यु हो गई है। ऐसे में जब इस बात की जानकारी भारत सरकार को लगी तो उन्होंने जांच के आदेश उस दौरान दिए थे।  

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026