---Advertisement---

Credit Suisse के चेयरमैन ने कहा- बैंक बचाने के लिए हमारे पास समय नहीं था, आपको निराश करने के लिए मांफी मांगता हूं

Credit Suisse: स्विटजरलैंड के सबसे बड़े बैंक यूबीएस बैंक ने क्रेडिट सुइस को डूबने से बचाने के लिए इसे खरीद लिया था। अब क्रेडिट सुइस के चेयरमैन एक्सल लेहमैन ने शेयरधारकों से माफी मांगी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 5, 2023 11:26 पूर्वाह्न

Credit Suisse
Follow Us
---Advertisement---

Credit Suisse: यूरोप के बड़े बैंकों में एक क्रेडिट सुइस (Credit Suisse) आर्थिक कंगाली के स्तर पर पहुंच गया था। ऐसे में क्रेडिट सुइस को बचाने के लिए स्विटजरलैंड के यूबीएस बैंक ने हाथ बढ़ाए और बेहद ही कम दाम में क्रेडिट सुइस को खरीद लिया। ऐसे में अब क्रेडिट सुइस के चेयरमैन एक्सल लेहमैन का एक बड़ा बयान सामने आया है। दरअसल, क्रेडिट सुइस के चेयरमैन एक्सल लेहमैन ने अपनी असफलता के लिए बैंक के शेयरधारकों से मांफी है।

बैंक को बचाने के लिए अधिक समय नहीं था- चेयरमैन

एक्सल लेहमैन ने कहा कि शेयरधारकों को हुए नुकसान के लिए और वह उनके गुस्से को समझते हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास सिर्फ दो ही ऑप्शन थे, पहला बैंक को डूब जाने दिया जाए और दूसरा यूबीएस बैंक के साथ समझौता कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि बैंक को बचाने के लिए उनके पास अधिक समय नहीं था, ऐसे में उन्होंने सही विकल्प का चयन कर बैंक को डूबने से बचा लिया।

इसे भी पढ़ेंःGhulam Nabi Azad ने की PM Modi की जमकर तारीफ, कांग्रेस को लेकर कह दी ये बड़ी बात

आपको निराश करने के लिए मैं मांफी मांगता हूं- एक्सल लेहमैन

एक्सल लेहमैन ने आगे कहा कि बैंक शेयरधारकों के सालों के विश्वास को आगे लेकर जाने में वह असमर्थ रहे। आपको निराश करने के लिए मैं मांफी मांगता हूं। क्रेडिट सुइस को बचाने के लिए यूबीएस बैंक ने उसका टेकओवर कर लिया और इसके लिए स्विटजरलैंड की सरकार को आपातकालीन कानून लाना पड़ा।

सालों से नुकसान झेल रहा था बैंक

एक्सल लेहमैन ने कहा कि बैंक सालों से नुकसान का सामना कर रहा था, ऐसे में बैंक अपनी सबसे खराब हालत में पहुंच चुका था। उन्होंने कहा कि स्विस अधिकारियों के साथ काफी लंबे समय तक बैंक को बचाने का प्लान तैयार हुआ, जिसमें यूबीएस बैंक के साथ आखिरी में समझौता करना भी जुड़ा हुआ था। इसलिए अंत में क्रेडिट सुइस को आर्थिक संकट से बाहर निकालने के लिए ये कदम उठाया गया है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Noida International Airport

मई 13, 2026

Lucknow News

मई 12, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 12, 2026

US-Iran-War

मई 12, 2026

PM Modi

मई 12, 2026

US-Israel-Iran War

मई 11, 2026