---Advertisement---

नफा या नुकसान? Elon Musk द्वारा 33 अरब डॉलर में ‘X’ के सौदे पर छिड़ी चर्चा; जानें कैसे लाभ कमाएंगे SpaceX CEO?

कारोबारी Elon Musk ने बड़ा कदम उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' का सौदा 33 अरब डॉलर में कर दिया है। उन्होंने 'X' को अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी XI के हाथों बेचा है। दावा किया जा रहा है कि इस कदम से SpaceX CEO एलन मस्क तगड़ा लाभ कमाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 29, 2025 1:19 अपराह्न

Elon Musk
Follow Us
---Advertisement---

Elon Musk: दुनिया की चर्चित हस्ती एलन मस्क ने एक और कारामात कर दिया है। अपने फैसलों से सबको चौंकाने वाले मस्क ने अपनी ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी XI के साथ एक सौदा किया है। इस सौदे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के बिकने का जिक्र है। एलन मस्क की कंपनी एक्स को 33 अरब डॉलर में बेचा गया है। Elon Musk के इस सौदे के बाद चर्चा की बाढ़ आ गई है। कोई इसे नफा, तो कोई नुकसान का सौदा बता रहा है। कहा जा रहा है कि एक्स को 44 अरब डॉलर में खरीदने वाले एलन मस्क ने 33 अरब डॉलर में ही इसका सौदा क्यों कर दिया? हालांकि, कारोबारी मस्क के इस कदम के पीछे कई तरह के तर्क हैं। दावा किया जा रहा है कि SpaceX CEO इस डील से भी तगड़ा लाभ कमाएंगे और निकट भविष्य में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

‘X’ प्लेटफॉर्म की डील कर कैसे लाभ कमाएंगे कारोबारी Elon Musk?

कारोबारी मस्क के हवाले से ‘X’ के सौदे के संबंध में अहम जानकारी मिली है। एलन मस्क का कहना है कि “xAI और X का भविष्य आपस में जुड़ा हुआ है। आज आधिकारिक रूप से डेटा, मॉडल, कंप्यूटिंग, वितरण और प्रतिभा को एक साथ लाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दोनों के बीच सौदा कर रहे हैं। यह xAI की उन्नत AI क्षमता और विशेषज्ञता को X की विशाल पहुंच के साथ मिलाकर अपार संभावनाओं को खोलेगा।” Elon Musk का मानना है कि xAI दुनिया के अरबों एक्टिव यूजर्स को और स्मार्ट व ज्ञानी बनाएगी। X का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी XI के साथ सौदा अपार संभावनाओं के द्वार खोलेगा और SpaceX सीईओ के समक्ष लाभ के अवसर बढ़ाएगा।

एलन मस्क के नए सौदे पर छिड़ी चर्चा

उस दौर को याद कीजिए जब कारोबारी मस्क ने ट्विटर पर अपना आधिपत्य कायम किया था। अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर की डील के साथ ट्विटर खरीदने वाले Elon Musk ने फिर जुलाई 2023 में इसका नाम बदल दिया और ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म की स्थापना की। इसके बाद पेआउट, सब्सक्रिप्शन जैसे तमाम विकल्प जोड़े गए जो यूजर्स के लिए बिल्कुल नया अनुभव था। यही वजह है कि अब फिर जब एलन मस्क ने X का सौदा किया है तो सवालों के अंबार खड़े हो रहे हैं। पूछा जा रहा है कि क्या फिर X प्लेटफॉर्म पर मंजर बदल जाएगा? ऐसे में अब सबकी निगाहें एलन मस्क की ओर टिकी हैं कि वे आगे क्या फैसला लेते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026

Jharkhand News

अगस्त 28, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026