Donald Trump: ‘3.5 करोड़ लोग मारे…’ ऑपरेशन सिंदूर पर अमेरिकी राष्ट्रपति के दावे से हड़कंप, शहबाज शरीफ की जान बचाने का लिया क्रेडिट; जानें सबकुछ

Donald Trump: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसने एक नई बहस छेड़ दी है।

Donald Trump

फाइल फोटो

Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति एक बार फिर चर्चा में बने हुए है। गौरतलब है कि रूक-रूक कर डोनाल्ड ट्रंप नए-नए खुलासे करते है। इसी बीच ऑपरेशन सिंदूर को लेकर डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसा खुलासा किया है, जिसने एक नई बहस छेड़ दी है, और भारत की ताकत को बताया है। बताते चले कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फिर से दावा किया कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध को रोका था। उन्होंने अपने स्टेट ऑफ द यूनियन संबोधन में कहा कि उनके हस्तक्षेप के बिना यह संकट “परमाणु युद्ध में तब्दील हो जाता”। इसके अलावा उन्होंने एक ऐसी बात कही, जिसने पूरी दुनिया में सनसनी मचा दी है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

ऑपरेशन सिंदूर पर Donald Trump के खुलासे से हड़कंप

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अपने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण में सांसदों से कहा कि उनके दखल से दोनों देशों के बीच होने वाला न्यूक्लियर टकराव टल गया। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि “अपने पहले 10 महीनों में, मैंने आठ युद्ध समाप्त किए, पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध छिड़ जाता।

3.5 करोड़ लोगों का कहना था कि अगर मेरी भागीदारी न होती तो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की मृत्यु हो जाती”। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस युद्ध में करीब 3.5 लोगों की जान जाने का खतरा था, लेकिन उन्होंने सही समय पर युद्ध रोक दिया। अगर इसे आसान भाषा में समझे तो भारत ने पाकिस्तान को तबाह करने की पूरी तैयारी कर ली थी। चूंकि भारत का मिशन पूरा हो चुका था। इसी वजह से उन्होंने सीजफायर को लेकर सहमति जताई।

पाकिस्तान में मची थी अफरातफरी

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान से यह साफ पता चलता है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान बैकफुट पर था। ट्रंप मई 2025 से अब तक कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर तनाव कम कराया था।

हालांकि भारत की तरफ से कभी भी यह नहीं कहा गया कि सीजफायर अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा कराया गया। यानि यह तो साफ हो गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान घबराया हुआ था। यहां तक कि खबरें यह भी आ रही थी कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति के आवास के पास ही मिसाइल हमला हुआ था। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने तो यह भी दावा किया था कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुल्ला मुनीर बंकर में छिप गए थे।

 

 

 

Exit mobile version