---Advertisement---

Donald Trump ने बेंजामिन नेतन्याहू की लगाई क्लास, इस वजह से गुस्से में लाल हुए अमेरिकी राष्ट्रपति, जानें सबकुछ

Donald Trump: लेबनान पर इजरायल के लगातार हमले के बाद अमेरिका राष्ट्रपति इजरायल के प्रधानमंत्री वेंजामिन नेतन्याहू की क्लास लगा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 2, 2026 12:05 अपराह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: अमेरिका और इजरायल के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। बता दें कि लेबनान पर इजरायल के लगातार हमले के  बाद Donald Trump पूरी तरह से आगबबूला हो गए है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन यानि 1 जून को ट्रंप ने नेतन्याहू को फोन लगाया और उन्हें जमकर फटकार लगाई, यहां तक की उन्हें पागल तक कह दिया।

बता दें कि इजरायल लगातार लेबनान पर हमला कर रहा है। जिसकी वजह से ईरान ने डील से हटने को लेकर धमकी दी थी। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति का गुस्सा इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़क गए। चलिए आपको बताते है कि क्या है पूरा मामला?

Donald Trump ने बेंजामिन नेतन्याहू की लगाई क्लास

Axios के सूत्रों के अनुसार, Donald Trump ने नेतन्याहू से कहा “तुम बिलकुल पागल हो। ये क्या कर रहे हो? अगर मैं न होता तो तुम जेल में होते। मैं तुम्हारी जान बचा रहा हूँ। अब सब तुमसे नफरत करते हैं। इस वजह से सब इज़राइल से नफरत करते हैं”।

हालांकि इजरायल और अमेरिका काफी अच्छे दोस्त है और यह नहीं भूलना चाहिए कि इजरायल के ही कहने पर अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया था। माना जा रहा है कि ट्रंप डील को लेकर काफी ज्यादा चिंतित है। जिसकी वजह वह उन्होंने इजरायल के पीएम को खरी-खोटी सुना दी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी

दरअसल अमरेकिा के राष्ट्रपति ने Donald Trump ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रूथ सोशल पर जानकारी देते हुए लिखा कि “ट्रंप ने ट्वीट किया कि उन्होंने अभी-अभी इज़राइल और हिज़्बुल्लाह के बीच युद्धविराम समझौता कराया है। “मैंने इज़राइल के प्रधानमंत्री बीबी नेतन्याहू से बहुत सार्थक बातचीत की और अब बेरूत में कोई भी सेना नहीं भेजी जाएगी।

जो सेनाएँ रास्ते में थीं, उन्हें पहले ही वापस भेज दिया गया है। इसी तरह, उच्च पदस्थ प्रतिनिधियों के माध्यम से मैंने हिज़्बुल्लाह से भी अच्छी बातचीत की और वे इस बात पर सहमत हुए कि गोलीबारी बंद कर दी जाएगी – इज़राइल उन पर हमला नहीं करेगा और वे इज़राइल पर हमला नहीं करेंगे।” बता दें कि ट्रंप लगातार ईरान के साथ डील करने में लगे हुए है। जिसकी वजह से नेतन्याहू को उन्होंने फटकार लगाई है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 15 June 2026

जून 14, 2026

Rain Alert 15 June 2026

जून 14, 2026

कल का मौसम 15 June 2026

जून 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 14, 2026

Delhi Mumbai Expressway

जून 14, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 14, 2026