---Advertisement---

Donald Trump: विदेशी धरती से अमेरिकी राष्ट्रपति ने की इंडिया की जमकर तारीफ, गाजा शांति शिखर सम्मेलन में ट्रंप बोले- ‘पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे…’

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिस्र से गाजा शांति शिखर सम्मेलन में भारत की तारीफ करते हुए पीएम मोदी को अच्छा दोस्त बताया। इस दौरान पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ उनके पीछे खड़े थे।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 14, 2025 11:16 पूर्वाह्न

Donald Trump
Follow Us
---Advertisement---

Donald Trump: भले ही अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा रखा हो, मगर विदेशी धरती से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत की खुलकर प्रशंसा की है। साथ ही भारत के शीर्ष नेतृत्व यानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बहुत अच्छा दोस्त बताया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ‘भारत एक महान देश है और मेरे एक बहुत अच्छे दोस्त इसके शीर्ष पर हैं और उन्होंने शानदार काम किया है। मुझे लगता है कि पाकिस्तान और भारत साथ मिलकर बहुत अच्छे से रहेंगे।’

Donald Trump ने पाकिस्तानी पीएम के सामने की भारत की खुलकर तारीफ

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते दिनों ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इजरायल और हमास के बीच शांति समझौते के जरिए लंबी जंग को खत्म किया। इजरायल और हमास के बीच शांति डील करने के बाद गाजा शांति शिखर सम्मेलन में ट्रंप ने भारत की तारीफ करते हुए पीएम मोदी का भी जिक्र किया। इस दौरान सबकी निगाहें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर गईं। ट्रंप के पीछे पाकिस्तानी पीएम खड़े थे, इसी दौरान ट्रंप ने संभावना जताई कि पाकिस्तान और भारत बहुत अच्छे से साथ रहेंगे।

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप की कोशिशों की प्रशंसा कर कही ये बात

मालूम हो कि गाजा शांति शिखर सम्मेलन में भारत की तरफ से विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने प्रतिनिधित्व किया। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस खास सम्मेलन में आमंत्रित किया गया था, मगर पीएम मोदी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

हालांकि, पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अथक प्रयासों की प्रशंसा करते हुए अपने एक्स यानी ट्विटर पोस्ट में लिखा, ‘हम दो साल से ज्यादा समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। उनकी आजादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति ट्रम्प के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति ट्रम्प के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।’

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

Rashifal 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026