---Advertisement---

India-Pakistan Water Treaty: ‘उनके हाथ काट…’ पाकिस्तान ने फिर भारत को दी गीडदड़भभकी, क्या शुरू होने जा रहा है ऑपरेशन सिंदूर 2.0?

India-Pakistan Water Treaty: बीते साल अप्रैल में पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके तुरंत बाद भारत ने तगड़ा एक्शन लेते हुए भारत-पाकिस्तान सिंधू जल समझौता को तोड़ दिया और पाक को दिए जाने वाले पानी पर भी प्रतिबंध लगा दिया था। वहीं अब भीषण गर्मी के ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जुलाई 2, 2026 12:51 अपराह्न

India-Pakistan Water Treaty
Follow Us
---Advertisement---

India-Pakistan Water Treaty: बीते साल अप्रैल में पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। जिसके तुरंत बाद भारत ने तगड़ा एक्शन लेते हुए भारत-पाकिस्तान सिंधू जल समझौता को तोड़ दिया और पाक को दिए जाने वाले पानी पर भी प्रतिबंध लगा दिया था।

वहीं अब भीषण गर्मी के बाद पीओके और पाकिस्तान के कई इलाकों  में पानी की किल्लत देखने को मिल रही है, जिसके बाद पाकिस्तान के मंत्री लगातार गीदड़भभकी दे रहे है।

जिसके बाद अब कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है कि क्या पाकिस्तान और भारत के बीच युद्ध हो सकता है, ऐसा इसलिए क्योंकि पाकिस्तान की तरफ से भी युद्ध की बात कही जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

सिंधु जल संधि पर पाकिस्तानी सरकार की गीदड़भभकी

पाकिस्तान सरकार की तरफ से एक बार फिर सिंधु जल संधि पर एक बार फिर भारत को धमकी दे दी है। दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री के हाथ में एक नल है।

वे कहते हैं कि पाकिस्तान में पानी की एक बूंद भी नहीं जाने देंगे। जो हमारे हिस्से के पानी पर दावा करेंगे, उनके हाथ काट दिए जाएंगे। अगर किसी ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने की कोशिश की तो हम उन हाथों को काट देंगे”।

क्या फिर शुरू होगा भारत-पाकिस्तान युद्ध

गौरतलब है कि पहले पाक के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने युद्ध को लेकर भारत को गीदड़भभकी दी थी, जिसके बाद भारत की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई थी वहीं अब एक बार फिर जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मलिक ने भारत को लेकर विवादित टिप्पणी की है।

वहीं अगर पाकिस्तान कुछ ओछी हरकत करता है, तो भारत उसके जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच भीषण युद्ध छिड़ने वाला है। वहीं भारत की तरफ से साफ तौर पर कह दिया  गया है कि अगर पाक कुछ हिमाकत करता है तो उसे बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते है।

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जुलाई 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 2, 2026

CM Yogi Adityanath

जुलाई 2, 2026

CM Bhagwant Mann

जुलाई 2, 2026

Udaipur Viral Video

जुलाई 2, 2026

WhatsApp Username Feature

जुलाई 2, 2026