---Advertisement---

क्या भारत पर टैरिफ लगाकर प्रेसिडेंट ट्रंप ने अपने ही पैर मार ली कुल्हाड़ी? अमेरिका में घरेलू बाजार के साथ इकॉनमी पर भी डेंट के आसार तेज

India US Trade Deal को लेकर जारी गतिरोध और भारी टैरिफ का लागू होना अमेरिका को भी प्रभावित कर सकता है। भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान होने से अमेरिकी घरेलू बाजार, इकॉनमी और अन्य कई सेक्टर प्रभावित होने के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 1, 2025 12:41 अपराह्न

India US Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

India US Trade Deal: भारत पर तगड़ी टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी बाजार में भी उथल-पुथल की स्थिति है। ये तो तय है कि इंडिया यूएस ट्रेड डील पर बात नहीं बन पाना, भारत के लिए थोड़ा असहज करने वाला है। इससे इतर अमेरिकी टैरिफ का भारत पर लागू होना उनके लिए भी प्रतिकूल परिस्थितियां पैदा कर सकता है। यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप के अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी मारने से जुड़े सवाल उठ रहे हैं। India US Trade Deal जिस दिशा में गतिमान है, उसके मुताबिक भारत पर 25 फीसदी टैरिफ आज यानी 1 अगस्त से लागू हो जाएगी। ऐसे में इसका प्रतिकूल असर अमेरिकी घरेलू बाजार और अर्थव्यवस्था पर पड़ने के आसार भी हैं। आइए हम आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

भारत पर तगड़ी टैरिफ लगाकर कैसे प्रभावित होगा अमेरिका?

इसके कई पहलु हैं जिन्हें बारी-बारी से समझने की जरूरत है।

1- भारतीय वस्तुओं पर टैरिफ लगने से उनकी लागत बढ़ जाएगी जिसके परिणामस्वरूप अमेरिकी ग्राहकों के लिए कपड़ा, आभूषण और ऑटो पार्ट्स के उत्पाद अधिक महंगे हो सकते हैं।

2- वो अमेरिकी व्यवसाय जो उत्पादों के लिए भारतीय सामग्रियों पर निर्भर रहते हैं। बढ़ती टैरिफ उनकी लागत बढ़ा सकती है, जिसका प्रतिकूल असर घरेलू बाजार और अर्थव्यवस्था पर पड़ने के आसार हैं।

3- टैरिफ की मार से अमेरिका में सप्लाई चैन प्रभावित होने के आसार हैं जिसका सीधा असर लोगों के जीवन पर पड़ेगा।

4- यदि भारत टैरिफ के साथ जवाबी कार्रवाई करता है, तो भारत को निर्यात करने वाली अमेरिकी कंपनियों को प्रतिस्पर्धात्मक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

5- भारत पर लागू 25 फीसदी की टैरिफ अमेरिकी निर्यात में कमी ला सकती है। भारत के खरीद रणनीति में बदलाव से US बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

6- भारत पर टैरिफ की मार व्यापार युद्ध की संभावना को रफ्तार दे सकती है। इससे वैश्विक व्यापार और आर्थिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने के आसार हैं।

भारत में किन सेक्टर्स को प्रभावित कर सकती है अमेरिकी टैरिफ?

अमेरिकी टैरिफ की घोषणा भारतीय बाजार को प्रभावित कर सकती है। तमाम अर्थशास्त्रियों के इस पर अलग-अलग मत हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अमेरिकी टैरिफ से सबसे ज्यादा असर श्रम-प्रधान उद्योगों पर पड़ सकता है। इसमें कपड़ा-परिधान, रत्न-आभूषण, हस्तशिल्प, कालीन, फुटवियर, दवा-फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटो कंपोनेंट्स जैसे श्रम-प्रधान उद्योग शामिल हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026