---Advertisement---

ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi ने इजरायल और अमेरिका को दी खुली चुनौती, तेल के व्यापार को लेकर कही ये बात

ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अमेरिका और इजरायल दोनों ही देशों को चुनैती दी है। रईसी ने अपने संबोधन में अमेरिका को पश्चिमी एशिया छोड़ने की बात कही है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: अप्रैल 19, 2023 2:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Ebrahim Raisi: ईरान में मंगलवार को सैन्य दिवस मनाया गया। इस मौके पर ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने अपने देश के लोगों और सेना के जवानों को संबोधित भी किया। अपने इस संबोधन में उन्होंने इजरायल को धमकी भी दी और कहा कि अगर इजराइल की सेना ईरान की तरफ आंख उठाकर देखती है तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा और इसका खामियाजा भुगतने के लिए भी इजराइल को तैयार रहना पड़ेगा। राष्ट्रपति के द्वारा यह संबोधन टेलीविजन के माध्यम से दिया गया था। इस सैन्य दिवस के मौके पर ईरान की सेना ने अपने हूनर को भी दिखाया। यहां के लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर ने भी खूब उड़ान भरी। वहीं ईरान की तागतवर पनडुब्बियों ने जल के अंदर अपने इस प्रदर्शन को दिखाया।

रईसी ने इजरायल को दी धमकी

सैन्य दिवस के मौके पर राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी देश के लिए बड़ा ही गर्व का पल बताया। उन्होंने टेलीविजन के माध्यम से संबोधन में कहा कि तेहरान का यह मानना है कि विश्व शक्तियों के साथ हुए समझते के बाद भी उसने अपने नियमों को तोडा है और इजराइल के कई जगहों पर हमले किए हैं। अगर यहूदी की सरकार ईरान पर किसी भी तरह का हमला करने की फिराक में है तो उसे सावधान हो जाना चाहिए। ईरान के ऊपर की गई छोटी से छोटी कार्रवाई उसे महंगी पड़ सकती है। हमारे देश की सेना उसे मुहतोड़ जवाब देगी। इसका नतीजा भी हाइफा और तेल अवीव शहर के तबाही के रूप में दिखाई देगा।

ये भी पढ़ें: Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana के तहत लाखों लोगों को मिल रहा “मुफ्त राशन”, ऐसे उठाएं लाभ

सऊदी अरब से सुधार के लिए बढ़ाया हाथ

राष्ट्रपति रईसी ने अपने इस संबोधन में सऊदी अरब का एक बार भी जिक्र नहीं किया ऐसे में ये माना जा रहा है कि ईरान अब सऊदी अरब से अपने संबंधों को सुधारना चाहता है। रईसी ने ककेवल अमेरिका के पश्चिमी एशिया वाले क्षेत्र को छोड़कर जाने की बात कही है। बता दें कि फारस की खाड़ी के क्षेत्रों में अमेरिका काफी समय से सुरक्षा प्रदान कर रहा है। यहीं से दुनिया में 20% तक तेल का व्यापार किया जाता है। ऐसे में ईरान चाहता है की अमेरिका अब इस क्षेत्र को छोड़कर चला जाए।

ये भी पढ़ें: Jaishankar in Mozambique: विदेश मंत्री ने मोजाम्बिक में की ‘मेड इन इंडिया’ ट्रेन की सवारी, Video शेयर कर कही ये बात

 

 

 

 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026

Rashifal 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 3, 2026

Rain Alert 4 November 2026

नवम्बर 3, 2026