---Advertisement---

Israel Advisory: ईरान टेंशन के बीच भारत ने इजराइल में अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, क्या कुछ बड़ा होने वाला है? जानें पूरी खबर

Israel Advisory: ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने इजराइल में रह रहे अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। उधर, अमेरिका ने ईरान को कठोर लहजे में चेतावनी दी है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 16, 2026 12:17 अपराह्न

Israel Advisory
Follow Us
---Advertisement---

Israel Advisory: ईरान में बढ़ते प्रदर्शनों के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सख्त कदम उठाने की चेतावनी दी है। इसी बीच बीते दिनों भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों से तुरंत ईरान छोड़ने को कहा था। ऐसे में अब इंडिया ने इजराइल को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है। तेल अवीव में भारतीय दूतावास ने इजराइल में सभी भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और इजराइली अधिकारियों द्वारा जारी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का कठोरता के साथ पालन करने की सलाह दी गई है। साथ ही इजराइल की सभी कम जरूरी यात्राओं को स्थगित करने की एडवाइज जारी की है।

Israel Advisory: इजराइल में रहने वाले भारतीय लोगों के लिए जारी हुई एडवाइजरी

भारतीय दूतावास ने इजराइल में रह रहे सभी इंडियन लोगों के लिए एडवाइजरी में कहा, ‘क्षेत्र में मौजूदा हालात को देखते हुए, इजराइल में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे सतर्क रहें और इजराइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड (https://oref.org.il/eng) द्वारा जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करें।’

‘भारतीय नागरिकों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे इजराइल की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचें। किसी भी आपात स्थिति में, भारतीय नागरिक भारतीय दूतावास की 24×7 हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं। टेलीफोन: +972-54-7520711; +972-54-3278392, ई-मेल: cons1.telaviv@mea.gov.in।’

इजराइल एडवाइजरी के बीच ईरान में खराब हो रहे हैं हालात

गौरतलब है कि भारत ने इजराइल को लेकर ऐसे समय में एडवाइजरी जारी की है, जब ईरान में काफी तेजी से विरोध प्रदर्शन बढ़ रहे हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईरान में अब तक 3 से 12000 लोगों की मौत हो गई है। उधर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप ने बीते दिन कहा, अमेरिकी प्रेशर की वजह से ईरान ने करीब 800 प्रदर्शनकारियों की फांसी को रोक दिया है। साथ ही ट्रंप ने ईरान ने धमकी भरे अंदाज में चेतावनी देते हुए कहा, ईरान में भयंकर घमासान रोकने के लिए सभी विकल्प खुले हैं। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में यूएस मिलिट्री ईरान पर बड़े हमले कर सकती है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026