---Advertisement---

Israel Iran War: सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट हुए PM नेतन्याहू! आक्रामक ईरानी सेना ने दागे सैंकड़ो बैलिस्टिक मिसाइल; इजरायल में मची तबाही

Israel Iran War: नेतन्याहू सेना के बाद अब बारी ईरानी आर्मी की है। खामेनेई के निर्देशानुसार ईरानी सेना ने तेल अवीव से लेकर इजरायल के विभिन्न हिस्सों में सैंकड़ो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। स्थिति को देखते हुए PM बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 14, 2025 10:42 पूर्वाह्न

Israel Iran War
Follow Us
---Advertisement---

Israel Iran War: आक्रामक रुख धारण करते हुए ईरानी सेना अब इजरायल के विभिन्न हिस्सों को निशाना बना रही है। इजरायली आर्मी के हमलों का जवाब देते हुए ईरानी सेना ने सैंकड़ो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं हैं। अपुष्ट खबरों की मानें तो इजरायल के रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाने का दावा किया जा रहा है। इजरायल ईरान वॉर की आग तेजी से दोनों देशों को अपनी आगोश में ले रही है। फिलहाल इजरायल की राजधानी तेल अवीव से लेकर अन्य इलाकों में बैलिस्टिक मिसाइलों से तबाही का मंजर सामने आया है। Israel Iran War के दौर में ईरानी सेना के आक्रामक रुख को देखते हुए पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किए जाने की खबर है। इजरायली डिफेंस फोर्स लगातार ईरानी मिसाइलों को हवा में नष्ट करता नजर आ रहा है। मिडिल ईस्ट में स्थिति फिलहाल तनावपूर्ण है और समीकरण तेजी से बदल रहा है।

सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट किए गए पीएम बेंजामिन नेतन्याहू!

ईरानी सेना के आक्रामक रुख को देखते हुए पीएम नेतन्याहू की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सुरक्षित ठिकाने पर शिफ्ट कर दिया है। मालूम हो कि बीते शाम से ही ईरानी सेना लगातार इजरायल के अलग-अलग हिस्सों में बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रही है। Israel Iran War के इस दौर में अब तक सैकड़ों इजरायलियों के घायल होने की खबर है। इजरायली एयर ड्रोम लगातार आसमान में ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। ईरान का दावा है कि बीते शाम उनकी सेना ने इजरायली रक्षा मंत्रालय को निशाना बनाया है। इसके बाद से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पीएम नेतन्याहू की सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद कर दी गई है।

मिडिल ईस्ट में छिड़े Israel Iran War से जुड़े लेटेस्ट अपडेट!

तेहरान समेत अन्य ईरानी शहरों में धुंआ-धुंआ होने के बाद अब इजरायल की बारी है। तेल अवीव से लेकर इजरायल के अन्य इलाकों में ईरान बैलिस्टिक मिसाइलें दाग रहा है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी हमले के कारण अब तक 60 से ज्यादा इजरायली नागरिक घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए शीबा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। Israel Iran War एक भीषण त्रासदी का रूप लेता नजर आ रहा है जिसका असर पूरी दुनिया पर पड़ने की आशंका है। फिलहाल मिडिल ईस्ट का बदलता समीकरण रूस, चीन, फ्रांस, यूके और अमेरिका जैसी महाशक्तियों से हस्तक्षेप की आशा रखता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026