Khawaja Asif: पाकिस्तान फिलहाल पानी की किल्लत से जूझ रहा है और इस सब के बीच पड़ोसी मुल्क के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बड़ा बयान दिया है। इसकी वजह से सोशल मीडिया पर आ गए हैं और भारतीय यूजर्स इस पर मजे लेने में पीछे नहीं हैं। दरअसल रक्षा मंत्री की तरफ से भारत को धमकी जारी की गई है कि अगर पाकिस्तान को पानी की किल्लत की वजह से परेशानी हुई तो बात जंग तक आ सकती है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर जिसकी वजह से ख्वाजा आसिफ एक बार फिर से चर्चा में है।
Khawaja Asif ने भारत को लेकर क्या कहा
दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को चेतावनी दी है कि पानी के संकट को लेकर दोनों देशों के बीच जंग जैसी स्थिति बन सकती है। उन्होंने कहा है कि जिस समय हमें लगेगा कि हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और पानी खतरे में आ गया है तो हम भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ देंगे। इस बारे में ठोस सबूत मिलता है तो निश्चित तौर पर माहौल बदल जाएगा। उन्होंने कहा है कि अगर भारत पानी की सप्लाई रोकने के लिए आगे आता है तो निश्चित तौर पर जवाब देना पड़ेगा।
भारत की तरफ से पाकिस्तान के लिए क्या थी प्रतिक्रिया
दरसन हाल ही में भारत के जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा था कि जून 2028 तक पाकिस्तान को जाने वाले सिंधु नदी के पानी के बहाव को पूरी तरह रोका जा सकता है। वहीं यह भी कहा जा रहा है शायद पर पाकिस्तान ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
क्या है भारत पाकिस्तान के बीच विवाद की वजह
साल 1960 में भारत और पाकिस्तान के बीच नदियों के पानी को बांटने के लिए एक सिंधु जल समझौता हुआ था। बीते साल पहलगाम अटैक के बाद 1960 की सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया। यह फैसला तब तक लागू रहेगा जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को फंडिंग देना बंद नहीं करता। पाकिस्तान को डर है कि इससे उसके हिस्से के पानी पर असर पड़ेगा क्योंकि वह पहले से ही गंभीर पानी की कमी से जूझ रहा है।
