---Advertisement---

Murshidabad Violence: क्या पाकिस्तान की राह पर चल पड़ा है बांग्लादेश? बंगाल में हिंदुओं के खिलाफ हुए दंगों में बांग्लादेशी लिंक सामने आने से सनसनी

Murshidabad Violence में बांग्लादेशी कनेक्शन आने के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़ गए है और एक्शन मोड में आ चुकी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 15, 2025 5:43 अपराह्न

Murshidabad Violence
Follow Us
---Advertisement---

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में अभी तक 3 लोगों के मारे जानें की खबर है, वहीं अब इस हिंसा में एक नया एंग्ल सामने आया है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक Murshidabad Violence में बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आ रहा है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान की राह पर चल पड़ा है बांग्लादेश? गौरतलब है कि दंंगे के बाद कई संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ, सीआईएसएफ की तैनाती की गई है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सकें।

Murshidabad Violence में बांंग्लादेशी लिंक आया सामने

पश्चिम बंगाल में हुई Murshidabad Violence को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, बीएसएफ और जांच एजेंसी की शुरूआती रिपोर्ट के मुताबिक इस हिंसा में बांग्लादेशी कनेक्शन की बात कही जा रही है, जिसने जांच एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक 3 महीने से इसकी प्लानिंग की जा रही थी, और रामनवी पर यह हिंसा होनी थी, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बाद हिंसा की प्लानिंग को आगे बढ़ा दिया गया था।

जांच में अब यह आशंका जताई जा रही है कि इस हिंसा के पीछे बांग्लादेश स्थित आतंकी संगठन अंसार उल बांग्ला टीम (ABT) का हाथ हो सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बॉर्डर के आसपास बांग्लादेश स्लीपर सेल अन्य जगहों पर हिंसा को अंजाम दे सकते है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है।

क्या पाकिस्तान की राह पर चल पड़ा बांग्लादेश?

Murshidabad Violence के बाद बांग्लादेशी कनेक्शन सामने आते ही जांच एजेंसियों के होश उड़ गए है। वहीं अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या पाकिस्तान की राह पर बांग्लादेश चल चुका है। गौरतलब है कि पाकिस्तान भी ऐसे ही ऐजेंटों को गैर कानूनी तरीके से भारत भेजता है और हमले कराने की फिराक में रहता है। वहीं इस घटना के बाद बांग्लादेशी एंग्ल मिलने से यह कहना गलत नहीं होगा कि बांग्लादेश भी अब पाकिस्तान की राह पर चल चुका है। गौरतलब है कि बांग्लादेश में अंतरिम सरकार आने के बाद से ही दोनों देशों के रिश्तें में काफी खटास पैदा हो गई है, अब देखना होगा कि भारत इस स्थिति से कैसे निपटता है, और क्या भारत बांग्लादेश कोई तगड़ा एक्शन लेने की सोच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026