---Advertisement---

Nigeria: गोलीबारी से दहला नाइजीरिया, हमलावरों ने 14 लोगों को उतारा मौत के घाट; 60 का किया अपहरण

Nigeria: विश्व के नक्शे पर अपनी अलग पहचान के लिए छाप छोड़ चुके देश नाइजीरिया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों की मानें तो बंदूकधारियों ने यहां बीते दिन गोलीबारी कर 14 लोगों की हत्या कर दी और साथ ही 60 अन्य लोगों के अपहरण किए जाने की खबर भी है।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: सितम्बर 25, 2023 8:45 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Nigeria : विश्व के नक्शे पर अपनी अलग पहचान के लिए छाप छोड़ चुके देश नाइजीरिया से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। खबरों की मानें तो बंदूकधारियों ने यहां बीते दिन गोलीबारी कर 14 लोगों की हत्या कर दी और साथ ही 60 अन्य लोगों के अपहरण किए जाने की खबर भी है। वहीं इसके अतिरिक्त बंदूकधारियों ने सुरक्षा में तैनात सैन्य जत्थे पर भी हमला किया है जिससे 2 सैनिकों के मारे जाने की खबर है। यह घटना नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम जमफारा राज्य में घटी है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक बंदूकधारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले भी कर दिया जिससे की बहुत नुकसान होने की खबर है। वहीं इसके अलावा कई अन्य लोगों को अपहरण कर हमलावर अपने साथ ले गए हैं।

दर्जनों लोगों ने गवाई जान

नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिम जमफारा राज्य में हुए इस हमले में 14 लोगों को रविवार के दिन मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं इसके साथ ही राज्य के दो समुदायों में 60 अन्य लोगों के अपहरण किए जाने की खबर भी है। इसके अतिरिक्त राज्य के सैन्य अड्डो पर भी गोलीबारी की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार नाइजीरिया के जमफारा राज्य में फिरौती के लिए हत्याएं की जाती हैं। इसी क्रम में कहा जा रहा है कि इस गोलीबारी के तहत सशस्त्र गिरोह हत्या और अपहरण करके फिरौती वसूलने का काम कर सकता है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने दी जानकारी

बता दें कि नाइजीरिया में हुए इस गोलीबारी और अपहरण के मामले की जानकारी समाचार एजेंसी रॉयटर्स के माध्यम से सामने आई है। रॉयटर्स ने अपने आधिकारिक ‘X’ हैंडल से एक पोस्ट में लिखा कि बंदूकधारियों ने उत्तरी नाइजीरिया में गोलीबारी कर 14 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है जबकि इस घटना में 60 लोगों के अपहरण की बात भी कही गई है।

वहीं इस दौरान रिपोर्ट में ये भी हा गया है कि नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला टीनुबू का इस संबंध में पत्र आना बाकी है। उन्होंने अब तक ये नहीं बताया है कि वो इस विषम परिस्थिति से कैसे निपटेंगे। बता दें कि नाइजीरिया में इन दिनों आर्थिक सुधार के लिए कुछ कदम उठाए गए हैं जिससे की राज्य में महंगाई आसमान छू रही है। इस क्रम में नाइजीरिया के नागरिक भी अपनी सरकार से बहुत नाराज हैं और जगह-जगह प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026

Leave a Comment