---Advertisement---

पाकिस्तान के साथ ऑयल डील, भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध! क्या भारत की मजबूत होती साख से बढ़ी Donald Trump की बेचैनी?

India US Trade Deal पर बात नहीं बन सकती है और अंतत: अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। इसी बीच अमेरिका और पाकिस्तान के बीच ऑयल डील साइन हुई है जिसके बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जुलाई 31, 2025 10:45 पूर्वाह्न

India US Trade Deal
Follow Us
---Advertisement---

India US Trade Deal: भारत की मजबूत होती साख यूरोपिय देशों के लिए खटक का विषय बन गई है। एकछत्र राज की मंशा लिए सत्ता की गद्दी पर बैठे सत्ताधीशों को भारत की एक के बाद एक बड़ी उपलब्धि खल सी रही है। यही वजह है कि भारत के दुश्मनों का कदम बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। इंडिया यूएस ट्रेड डील को ताख पर रखते हुए अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ ऑयल डील साइन की है। अमेरिका का भारत के दुश्मन देश पाकिस्तान को तवज्जो देना कई संभावनाओं की ओर इशारा करता है।

दोनों देशों के बीच हुई नई डील के तहत अमेरिका, पाकिस्तान में बड़े तेल भंडार को बनाने के प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। India US Trade Deal को लेकर जारी गहमा-गहमी के बीच अमेरिका-पाकिस्तान ऑयल डील पर बात बनना कई सवालों को जन्म देता है। क्या भारत की मजबूत होती साख से प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की बेचैनी बढ़ी है। पाकिस्तान के साथ डील और भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने का आशय क्या है? इससे इतर भी कई अन्य सवाल हैं जिनके जवाब ढूंढ़े जा रहे हैं।

क्या भारत की मजबूत होती साख से बढ़ी Donald Trump की बेचैनी?

इसका पुख्ता जवाब अमेरिकी राष्ट्रपति ही दे सकते हैं। हालांकि, उनकी गतिविधियां इस दावे को बल देती नजर आ रही हैं। भारत का चीन और रूस समेत दुनिया के अन्य तमाम देशों के साथ मंच साझा करना अमेरिका को पहले भी खटकता रहा है। रूस और चीन के साथ भारत का बढ़ता कारोबार अमेरिका के लिए एक झटका के समान है, जिसके कारण India US Trade Deal पर सहमति नहीं बन पाई। अमेरिका ने आनन-फानन में भारत पर भी 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, भारत ब्रिक्स देशों का अहम सदस्य है जो ब्राजील, चीन और रूस समेत अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर अमेरिका के प्रभुत्व को लगातार कमजोर कर रहा है। इससे इतर चीन और रूस जैसे देशों से भारत का व्यापारिक संबंध लगातार अच्छा है।

ये सारे समीकरण यूरोप समेत अन्य तमाम जगहों पर प्रभुत्व जमाने को बेताब अमेरिका को खल रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत की बढ़ती साख के कारण ही प्रेसिडेंट ट्रंप की बेचैनी बढ़ती है और अमेरिका-पाकिस्तान का एक होना उसी का परिणाम है। अमेरिका में भारतीय कंपनियों पर तमाम प्रतिबंध और अब 25 फीसदी टैरिफ के रूप में नया फरमान डोनाल्ड ट्रंप की आतुरता को दर्शाता है। फिलहाल नजर मोदी सरकार के अगले कदम पर है कि India US Trade Deal को लेकर क्या कदम उठाया जाता है।

ऑयल डील पर सहमति के साथ अमेरिका ने पाकिस्तान से मिलाया हाथ

दुनिया में एक और नए समीकरण को बहाल करते हुए अमेरिका ने अब पाकिस्तान से खुलकर हाथ मिला लिया है। दोनों देशों के बीच एक ऑयल डील पर हस्ताक्षर हुई है जिसके तहत अमेरिका, पाकिस्तान में बड़े तेल भंडार से जुड़े प्रोजेक्ट बनाने पर काम करेगा। प्रेसिडेंट ट्रंप ने इस दौरान कहा कि “हम ऐसी ऑयल कंपनी का चयन कर रहे हैं जो इस साझेदारी को लीड करेगी। किसे पता, हो सकता है कि पाकिस्तान किसी दिन भारत को भी तेल बेचे।” India US Trade Deal पर कन्नी काटने वाले ट्रंप का पाकिस्तान खेमे को खुशखबरी देना साफ तौर पर उनकी आतुरता को दर्शाता है। जहां एक ओर पाकिस्तान इस नए डील को लेकर लहालोट हुआ जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भारत भी मसले पर पैनी नजरें जमाए हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि आगे क्या कदम उठाए जाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Iran US Tension

फ़रवरी 28, 2026

Pakistan Afghanistan War

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026