---Advertisement---

Pakistan में केबल तार में 900 फीट की ऊंचाई पर फंसे सभी 8 लोगों की बची जान, पाक PM ने ट्विट कर दी जानकारी

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाके में बीते कल, 8 लोगों के तार टूट जाने की बजह से 900 फीट ऊंचाई पर फंसने की खबर सामने आई थी। इस घटना में सभी 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 23, 2023 12:57 अपराह्न

Pakistan
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाके में बीते कल, 8 लोगों के तार टूट जाने की बजह से 900 फीट ऊंचाई पर फंसने की खबर सामने आई थी। इस घटना में सभी 8 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवारुल हक ककार ने खुद इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की है। उन्होंने सेना के जवानों की सराहना भी की है। बता दें कि पाकिस्तानी सेना ने हेलिकॉप्टर की मदद से इस सुरक्षा अभियान को चलाया और 900 फीट की ऊंचाई पर फसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया।

ये है मामला

बता दें कि बाते दिन मंगलवार को पाकिस्तान के (Pakistan) खैबर पख्तूनख्वा के पहाड़ी इलाके में अल्लाई तहसील के बट्टाग्राम जिले में कुछ बच्चे केबल तार की मदद से स्कूल जा रहे थे। तभी यह तार टूट गई और एक शिक्षक समेत सभी 7 बच्चे 900 फीट की ऊंचाई पर फंस गए। इस इलाके में कोई सड़क या पूल ना होने के कारण बच्चों और अन्य लोगों को इसी केबल के तार के सहारे ही आना-जाना पड़ता है।

सेना ने मोर्चा संभालकर बच्चों को बचाया

केबल तार टूटने की घटना के बाद से ही पाकिस्तानी सेना एक्टिव मोड में आ गई और बच्चों को बचाने का काम शुरु कर दिया गया। हालाकि हवा तेज होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी। बार-बार सेना के जवानों को तेज हवा के झोकों से जूझते हुए देखा गया था। अंततः देर रात तक करीब 14 घंटे से ज्यादा चले इस ऑपरेशन में सेना ने कड़ी मशक्कत करते हुए सभी बच्चों को बचा लिया।

पाक के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवारुल हक ककार ने ट्वीट कर दी जानकारी

अंततः पाकिस्तान के अंतरिम प्रधानमंत्री अनवारुल हक ककार ने इस घटना के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी कि सेना ने अपने साहस का परिचय देते हुए सभी 8 लोगों को बचा लिया है। प्रधानमंत्री अनवारुल हक ककार ने लगातार इस मामले पर अपनी नजर जमाई रखी थी और आवश्यकतानुसार सेना को निर्देशित भी कर रहे थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026