---Advertisement---

Kartarpur Corridor के लिए पाकिस्तान ने नियुक्त किया राजदूत, दुनिया भर के सिखों को लुभाएगी ये योजना

पाकिस्तान के पीएम अब भारत समेत दुनियाभर के सिखों को आकर्षित करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सरदार रमेश सिंह अरोड़ा को करतापुर गलियारा का मुख्य दूत नियुक्त किया है।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 2, 2023 5:22 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

 Kartarpur Corridor: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ लगातार सिख को अपनी तरह आकर्षित करने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में उन्होंने करतापुर गलियारा पर दूत नियुक्त करते हुए उन्होंने सिखों का विशेष ध्यान दिया है। बता दें शाहबाज शरीफ की तरफ से सरदार रमेश सिंह अरोड़ा को विशेष दूत के रूप में करतारपुर गलियारा की जिम्मेदारी दी गई है। पाकिस्तान पीएम की तरफ से सिख श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हुए यह जानकारी बुधवार को दी गई।

आखिर कौन हैं सरदार रमेश सिंह अरोड़ा

करतारपुर गलियारे का दूत नियुक्त किये जाने के बाद से ही सरदार रमेश सिंह अरोड़ा काफी चर्चा में हैं। ऐसे में आपको बता दें कि अरोड़ा पाकिस्तान मुस्लिम लीग के अल्पसंख्यक प्रकोष्ट के महासचिव हैं। अरोड़ा का परिवार हमेशा से ही धार्मिक प्रवृत्ति वाला है। करतारपुर में सिख के पवित्र स्थलों की सुरक्षा के लिए भी सरदार रमेश सिंह का परिवार हमेशा से आगे रहा है। पाकिस्तान के लोगों का यह मानना था कि करतापुर गलियारा में भारत की तरफ से सिख धर्म के लोग दर्शन के लिए आएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं अब पीएम शहबाज शरीफ ने नई चाल चली है और सिख धर्म के अनुयायी को इसका दूत नियुक्त किया है।

ये भी पढ़ें: EPFO की इस स्कीम के तहत मिलेगी ज्यादा पेंशन, जानिए कहां से करें अप्लाई

गुरु नानक की 550 वीं जयंती पर हुआ था उद्घाटन

करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने किया था। बता दें कि गुरु नानक की 550वीं जयंती के मौके पर साल 2019 में इसका उद्घाटन किया गया था। ऐसे में पाकिस्तान के लोगों का मानना था कि भारत की तरफ से श्रद्धालु आएंगे तो अर्थव्यवस्था में बदलाव होगा लेकिन भारत की तरफ से बहुत कम लोग डेरा बाबा नानक गुरुद्वारा पर दर्शन के लिए गए।

Also Read: Shahid Afridi ने दिखाया PCB को आईना, बड़ा बयान देते हुए बोले – ‘BCCI के सामने ICC कुछ नहीं’

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 25, 2026

Farooq Abdullah

अक्टूबर 25, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 24, 2026

Houthis Attack

अक्टूबर 23, 2026