---Advertisement---

खुल गई पोल! आतंकियों संग Shehbaz Sharif के करीबियों का खुल्लम खुला प्रेम, भरे मंच से एक साथ दी गीदड़भभकी; बयान सुन खौल उठेगा खून

Pakistan Exposed: आतंकियों के साथ मंच साझा करने वाले पाकिस्तानी हुक्मरानों ने शहबाज शरीफ की सरकार और आतंकवादियों के बीच गठजोड़ को उजागर किया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 30, 2025 10:53 पूर्वाह्न

Pakistan Exposed
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Exposed: ये अब लगभग स्पष्ट हो चुका है कि पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान आतंकवाद का पोषक है। इसकी बानगी दुनिया देख चुकी है। लेकिन पाकिस्तानी बेशर्म हुक्मरान हर बार बेशर्मी से खुद को डिफेंड करते हुए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं। हालांकि, इन तमाम आना-कानी के बीच एक बार फिर पाकिस्तान एक्सपोज्ड हो चुका है। दरअसल, बीते 28 मई को यौम-ए-तकबीर के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम शहबाज शरीफ और मरियम नवाज के करीबी नेताओं ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों संग मंच साझा किया। इस दौरान लाहौर के निकट बसे कसूरी में भड़काऊ भाषण दिए गए और भारत विरोधी बातें कही गईं। LeT के आतंकियों संग पाकिस्तानी पीएम के करीबियों का मंच साझा करना, Pakistan Exposed दावे को पुख्ता करता है कि आतंकवादियों और पाकिस्तान सरकार के बीच एक गठजोड़ है।

आतंकियों संग Shehbaz Sharif के करीबियों का खुल्लम खुला प्रेम, Pakistan Exposed!

PC: इंडिया टुडे (आतंकियों के साथ मंच साझा करते पाकिस्तानी हुक्मरान)

दरअसल, एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है जिसमें आतंकी और पाकिस्तानी हुक्मरान एक साथ मंच साझा करते नजर आ रहे हैं। इसमें पाकिस्तान के खाद्य मंत्री मलिक रशीद अहमद खान और पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष मलिक मुहम्मद अहमद खान हैं। पीएम शहबाज शरीफ और मरियम नवाज के करीबी के रूप में अपनी पहचान बना चुके इन दोनों नेताओं ने लश्कर-ए-तैयबा के सदस्य सैफुल्लाह कसूरी, तलहा सईद (हाफिज सईद का बेटा) और आमिर हमजा के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया है। इस दौरान सबने मिलकर भारत विरोधी नारे दिए हैं। पाकिस्तानियों की ये हरकत Pakistan Exposed के उन दावों पर मुहर लगाती है जिसमें हुक्मरान और आतंकियों के गठजोड़ कर खुल्लम-खुला स्वांग रच जा रहा है।

आतंक के पनाहगारों की गीदड़भभकी सुन खौल उठेगा खून

तस्वीर आतंकियों और पाकिस्तानी हुक्मरानों के बीच संबंध को बखूबी उजागर कर रही है। 28 मई को एक मंच साझा करने के साथ सैफुल्लाह कसूरी, तलहा सईद और आमिर हमजा तक ने भारत को गीदड़भभकी दी। बार-बार भारत से पिटने के बावजूद इनका खोखला रवैया देखने को मिल रहा है। Pakistan Exposed के जुड़े प्रकरण में भी आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब तक का नाम लिया है और गीदड़भभकी दी है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बुरी तरह से पिटे पाकिस्तानी अब भी जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान बनाने का ख्याली पुलाव पका रहे हैं। यही वजह है कि लश्कर-ए-तैयबा के आतंकियों ने फिर गीदड़भभकी दी है जिसे सुन भारतीयों के खून खौल रहे हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 28 April 2026

अप्रैल 27, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 27, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 27, 2026

CM Mohan Yadav

अप्रैल 27, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 27, 2026