---Advertisement---

फूले नहीं समा रहे Pakistani! लाखों टन सोना मिलने से क्या बदल सकती है ‘कंगाल’ पाकिस्तान की तस्वीर? दुनिया के सामने नई चुनौती

Pakistan Gold Reserve: कंगाली के मुहाने पर खड़े पाकिस्तान की तस्वीर क्या बदल जाएगी? क्या पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली सुधर सकती है? विश्व पटल पर क्या Pakistan को अन्य देशों जैसा तवज्जो मिलेगा? ये सारे सवाल अचानक से चर्चा का विषय बने हैं। दरअसल, हुआ यूं है कि पाकिस्तान में एक बड़ा गोल्ड रिजर्व मिलने का दावा किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जनवरी 15, 2025 2:54 अपराह्न

Pakistan Gold Reserves
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Gold Reserves: कंगाली के मुहाने पर खड़े पाकिस्तान की तस्वीर क्या बदल जाएगी? क्या पाकिस्तान की आर्थिक बदहाली सुधर सकती है? विश्व पटल पर क्या Pakistan को अन्य देशों जैसा तवज्जो मिलेगा? ये सारे सवाल चर्चा का विषय बने हैं। दरअसल, हुआ यूं है कि पाकिस्तान में एक गोल्ड रिजर्व मिलने का दावा किया गया है। पाकिस्तान गोल्ड रिजर्व से जुड़े दावे को सुनकर आवाम फूले नहीं समा रही है। दावा किया जा रहा है कि Pakistan Gold Reserves से भारी मात्रा में सोना निकलने से मुल्क की तस्वीर बदल सकती है। यदि ऐसा हुआ तो Pakistan भारत के साथ दुनिया के अन्य तमाम देशों के लिए एक नई चुनौती बन सकता है। पर ये सारी संभावनाएं फिलहाल कपोल-कल्पना का हिस्सा हैं। ऐसे में आइए हम इन संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए आपको सब कुछ विस्तार से बताने की कोशिश करते हैं।

Pakistan Gold Reserves क्या बदल सकती है मुल्क की तस्वीर?

भारत के पड़ोसी पाकिस्तान में स्थित पंजाब राज्य के अटक शहर में सोने का भंडार मिलने का दावा किया गया है। मुल्क के पूर्व खनन मंत्री इब्राहिम हसन मुराद ने दावा किया है कि अटक शहर में लगभग 30 किमी से ज्यादा के इलाके में 28 लाख तोला सोना का भंडार है। इसकी कीमत 17 हजार करोड़ (2 अरब डॉलर) बताई जा रही है। दावा किया जा रहा है कि Pakistan Gold Reserves, मुल्क की कंगाली और बदहाल स्थिति से निपटने में मददगार साबित हो सकता है। हालांकि, ऐसा होना सरल नहीं है। यदि वास्तव में ‘पाकिस्तान गोल्ड रिजर्व’ आस्तित्व में होगा तो, खनन के लिए पाकिस्तान को नाकों चने चबाने पड़ेंगे। खदान को डेवलप करने, गोल्ड माइनिंग और खदान बंद करने तक की प्रक्रिया का पालन करना होगा। इस पूरी प्रक्रिया वर्षों लग सकते हैं और साथ ही मोटी रकम का खर्च भी उठाना पड़ सकता है।

क्या दुनिया के सामने Pakistan बन सकता है नई चुनौती?

पाकिस्तान गोल्ड रिजर्व से जुड़ा दावा सामने आने के बाद कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। पूछा जा रहा है कि क्या आतंक को पनाह देने का आरोप झेलने वाला पाकिस्तान निकट भविष्य में भारत के साथ दुनिया के अन्य देशों के लिए चुनौती बन सकता है? बता दें कि फिलहाल इसकी संभावना न के बराबर है। Pakistan में अभी खाने के लाले पड़े हैं। पाकिस्तानी आवाम रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए सड़कों पर है। ऐसे में Pakistan Gold Reserves मिल जाने से भी क्या-क्या बदल जाएगा।

यदि गोल्ड रिजर्व मिल भी गया तो पहले पाकिस्तान की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में ही सारी संपदा खर्च हो जाएगी। हां, यदि पाकिस्तान अपनी आदत के अनुसार सब कुछ टाल कर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता है तो निश्चित रूप से दुनिया को सतर्क रहने की जरूरत होगी। हम ये भी स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि पाकिस्तान चाहें जितने पैतरे आजमा ले, भारत यां दुनिया के अन्य तमाम देश उसके पैतरों से वाकिफ हैं और उनसे अच्छे से निपटना जानते हैं। ऐसे में दुनिया के समक्ष पाकिस्तान एक नई चुनौती बनकर उभरेगा इसकी संभावना न के बराबर है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026