---Advertisement---

Pakistan में सालों से कैद 80 भारतीय नागरिकों को मिली रिहाई, इन आरोपों में काट रहे थे सजा

Pakistan Releases 80 Indian Fishermen: पाकिस्तान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कराची की जेल में सजा काट रहे 80 भारतीय नागरिकों को रिहा करने का फैसला लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार ये सभी 80 नागरिक गुजरात के साथ भारत के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 10, 2023 11:04 पूर्वाह्न

Pakistan Releases 80 Indian Fishermen
Follow Us
---Advertisement---

Pakistan Releases 80 Indian Fishermen: पाकिस्तान सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए कराची की जेल में सजा काट रहे 80 भारतीय नागरिकों को रिहा करने का फैसला लिया है। ताजा जानकारी के अनुसार ये सभी 80 नागरिक गुजरात के साथ भारत के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं। खबर है कि ये सभी मूल रुप से मछुआरे हैं और पाकिस्तान सरकार ने इन्हें समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के मामले में 3 वर्ष पहले गिरफ्तार किया था। हालाकि सरकार की ओर से अवैध विदेशी प्रवासियों और नागरिकों को देश से निकालने से क्रम में सभी को रिहा किया गया है।

सालों से सजा काट रहे थे मछुआरे

पाकिस्तान सरकार की ओर से कैद किए गए मछुआरे लगभग 3 साल से कराची की जेल में सजा काट रहे थे। इन सभी को समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई है कि सभी 80 भारतीय मछुआरों को सुरक्षा के बीच अल्लामा इकबाल एक्सप्रेस ट्रेन से लाहौर भेजा जा रहा है। कल यानि शनिवार को ये सभी मछुआरे वाघा बॉर्डर पर भारतीय अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। वाघा बॉर्डर पहुंचने के बाद गुजरात सरकार की एक टीम उन्हें रिसीव करेगी।

मछुआरों की रिहाई से खुशी

पाकिस्तान के कराची जेल से रिहा हुए सभी 80 मछुआरों के रिहाई से उनमें खुशी का माहौल है। जेल में तीन साल तक कैद रहे मछुआरों का कहना है कि वे जल्द ही अपने परिवारों में मिलेंगे। वहीं ईधी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा मछुआरों के लिए नकद और कुछ अन्य उपहार के इंतेजाम भी किए गए हैं। इसको लेकर उनमें खुशी देखने को मिली है और वे उत्सुक हैं कि त्योहारों से पूर्व उन्हें रिहाई मिली है।

नियमित रूप से बंद होते हैं कैदी

पाकिस्तान सरकार की ओर से 80 भारतीय कैदियों को रिहा करने का आदेश दे दिया गया है। दावा किया जा रहा है कि अभी कराची की जेल में 150 से ज्यादा कैदी बंद हैं जिन पर भारत-पाक समुद्री सीमा का उल्लंघन करने का आरोप है। बताया गया है कि पाकिस्तान और भारत से मछुआरे नियमित रूप से समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के मामले में गिरफ्तार होते रहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026