---Advertisement---

Afghanistan Poison Attack: तालिबानी क्रूरता का एक और नमूना, अफगानिस्तान में 80 छात्राओं को दिया गया जहर

Afghanistan Poison Attack: अफगानिस्तान में तालिबानी क्रूरता का एक और नमूना देखने को मिला है। जहां 80 छात्राओं को जहर देने का मामला सामने आया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 5, 2023 3:00 अपराह्न

Afghanistan Poison Attack
Follow Us
---Advertisement---

Afghanistan Poison Attack: अफगानिस्तान में तालिबानी क्रूरता का एक और नमूना देखने को मिला है। जहां 80 छात्राओं को जहर देने का मामला सामने आया है। जहर देने की ये घटनाएं अफगानिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में स्थित सर-ए-पुल प्रांत में हुई है। प्रांत के शिक्षा निदेशक मोहम्मद रहमानी ने इन मामलों को खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि प्रांत के दो अगल-अगल स्कूलों में छात्राओं को जहर दिया गया है। जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खतरे से बाहर सभी छात्राएं

प्रांस के शिक्षा निदेशक मोहम्मद रहमानी के मुताबिक जहर देनी के इन घटनाओं से सबसे ज्यादा दो स्कूल प्रभावित हुए हैं। उन्होंने बताया कि नसवान-ए-कबोद आब स्कूल में 60 छात्राओं, जबकि नसवान-ए-फैजाबाद स्कूल में 17 छात्राओं को जहर दिया गया है। उन्होंने बताया दोनों स्कूल आसपास ही हैं। जिसके चलते इन्हें निशाना बनाया गया है। रहमानी ने बताया इन घटनाओं के बाद छात्राओं को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल सभी छात्राएं ठीक हैं।

निजी रंजिश के चलते दिया गया जहर

वहीं, मामले की प्रारंभिक जांच के पता चला है की ये घटनाएं निजी रंजिश के चलते हुई है। इन घटनाओं को तीरसे पक्ष के जरिए करवाया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहर देने के अलावा छात्राओं के साथ मारपीट भी हुई है। जिसकी पुष्टि उनके शरीर पर लगे निशानों से हुई है। हालांकि रहमानी ने इस बात की जानकारी नहीं दी छात्राओं को ये चोटें कैसे आई।

ईरान में हो चुकी है ऐसी घटनाएं

बता दें कि अफगानिस्तान के पड़ोसी देश ईरान में भी ऐसा घटनाएं हो चुकी हैं। वहां भी इसी तरह छात्राओं को जहर दिया गया था, जिससे हजारों स्कूली छात्राएं बीमार पड़ गई थी। ईरान में जहर देनी की ये घटनाएं पिछले साल नवंबर की है। वहीं, अब अफगानिस्तान में 80 छात्राओं को जहर देने का मामला सामने आया है।

ये भी पढ़ें: Odisha Train Accident: हादसा या फिर साजिश ? ‘इंटरलॉकिंग सिस्टम’ में गड़बड़ी को लेकर रेलवे आश्वस्त नहीं, अब CBI करेगी जांच

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026