---Advertisement---

Russia-Ukraine war: पश्चिमी देशों को पुतिन का सख्त संदेश- यूक्रेन से जंग में रूस को हराना नामुमकिन

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बिच चल रहे युद्ध को एक साल पूरे होने वाला है। ऐसे में इस एक साल होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन का दौरा कर सबको भौचक्का कर दिया है। उनके यूक्रेन जाने को लेकर रूस में हलचल बढ़ गई है। बता दें कि 24 ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 21, 2023 5:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बिच चल रहे युद्ध को एक साल पूरे होने वाला है। ऐसे में इस एक साल होने से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन का दौरा कर सबको भौचक्का कर दिया है। उनके यूक्रेन जाने को लेकर रूस में हलचल बढ़ गई है। बता दें कि 24 फरवरी को रूस – यूक्रेन के युद्ध को शुरू हुए 1 साल हो जाएगा। वहीं मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के लोगों को संबोधित किया हैं। इस संबोधन के दौरान उन्होंने अमेरिका पर जमकर हमला बोला है। पुतिन ने साफ लफ्जों में कहा है कि यूक्रेन से रूस का जंग में हराना नामुमकिन हैं।

रूस नहीं चाहता था जंग – राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

रूस और यूक्रेन के युद्ध ने काफी जिंदगियां तबाह की हैं। ऐसे में अब रूस के राष्ट्रपति ने देश के संबोधन में रूस के लोगों की तारीफ की हैं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा है कि रूस कभी भी इस तरह का जंग नहीं चाहता था लेकिन अमेरिका की वजह से यह जंग छिड़ गया। यूक्रेन से हम अब भी बातचीत करने के लिए तैयार हैं लेकिन अभी तक यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की की तरफ से कोई जवाब सामने नहीं आया है। रूस जब भी इस युद्ध की समाप्ति को लेकर बात करेगा इसके लिए किसी भी तरह की शर्त नहीं होनी चाहिए।

Also Read: LTTE Leader Prabhakaran अभी मरा नहीं है! तमिलनाडु के नेता का दावा- वह जिंदा है और जल्द सामने आएगा

‘वेस्टर्न पावर्स है जंग की प्रमुख वजह’

पुतिन ने अपने देश के लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि इस जंग में अमेरिका ही है जिसने इसे युद्ध का रूप दिया। अगर अमेरिका यूक्रेन की मदद नहीं करता तो यह युद्ध बहुत समय पहले ही समाप्त हो गया था। अमेरिका अपने मजहब को बढ़ाने के कारण इस युद्ध को बढ़ावा दे रहा है। रूस हमेशा से आपने देश के लोगों की मदद करना चाहता हैं।

ये भी पढ़ें: Adani Group ने इन कंपनियों के शेयरों को SBI के पास रखा गिरवी, निवेशकों में मचा हड़कंप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran Conflict

अप्रैल 16, 2026

High Blood Pressure

अप्रैल 16, 2026

Donald Trump

अप्रैल 15, 2026

Pakistan News

अप्रैल 14, 2026

US-Israel-Iran-War

अप्रैल 14, 2026

US-Iran Peace Talks

अप्रैल 13, 2026