---Advertisement---

Russia Ukraine War: युद्ध के बीच धमाकों से दहला रूस, यूक्रेन ने ड्रोन से बरसाए कई बम

Russia Ukraine War: युद्ध के बीच रूस बम धमाकों से दहला उठा है। बताया जा रहा है की यूक्रेन के 10 से 20 ड्रोनों ने रूस के कई क्षेत्रों पर हमला किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 30, 2023 1:39 अपराह्न | Updated: अगस्त 30, 2023 3:15 अपराह्न

Russia Ukraine War
Follow Us
---Advertisement---

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन (Russia Ukraine War) के बीच जारी युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। युद्धा के बीच रूस एक बार फिर बम धमाकों से दहला उठा है। बताया जा रहा है की यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा ड्रोन अटैक किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के 10 से 20 ड्रोनों ने रूस के कई इलाकों पर जमकर बमबारी की।

हालांकि, रूसी सेना ने भी इसका मुंहतोड़ जवाब दिया। बमबारी के इस घटनाओं में रूस के चार आईएल-76 परिवहन विमान तबाह हो गए हैं। रूस लंबे समय से इन्हीं विमानों के जरिए यूक्रेन पर हमले कर रहा था।

18 महीनों में रूस पर पहला बड़ा हमला

रूस (Russia) की जमीन पर बीते 18 महीनों में यह पहला बड़ा हमला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार (30 अगस्त) तड़के सुबह कथित तौर पर छह रूसी क्षेत्रों को यूक्रेन ने ड्रोन से निशाना बनाया। ड्रोन ने पश्चिमी प्सकोव क्षेत्र में एक हवाई अड्डे पर हमला किया, जिससे वहां आग लग गई। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, रूसी राजधानी के आसपास ओर्योल, ब्रांस्क, रियाजान, कलुगा और मॉस्को क्षेत्र में यूक्रेन के कई ड्रोन गिराए गए है।

रूस के कई सैन्य परिवहन विमान क्षतिग्रस्त

राज्य समाचार आउटलेट तास के अनुसार, प्सकोव में हुए हमले में चार आईएल-76 मालवाहक विमान क्षतिग्रस्त हो गए हैं और क्षेत्र में एक हवाई अड्डे को भी नुकसान पहुंचा। बुधवार को दिन के दौरान नुकसान की जांच करने के लिए प्सकोव क्षेत्रीय गवर्नर मिखाइल वेडेर्निकोव ने हवाई अड्डे से आने-जाने वाली सभी उड़ानें रद्द करने का आदेश दिया है।

सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो में प्सकोव शहर के ऊपर भीषण आग और धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा है। वेडेर्निकोव के अनुसार, किसी को चोट नहीं आई और आग बुझा दी गई। अपुष्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयरपोर्ट को करीब 10 से 20 ड्रोन्स ने निशाना बनाया होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026

JP Morgan

सितम्बर 23, 2026

PM Modi

सितम्बर 23, 2026

Donald Trump

सितम्बर 19, 2026

Donald Trump

सितम्बर 18, 2026

Donald Trump

सितम्बर 17, 2026