---Advertisement---

US-Israel-Iran War के बीच ढ़हा दुबई का अभेद किला! UAE के बाद हवाई अड्डे पर ड्रोन अटैक से अफरा-तफरी, सभी उड़ानें सस्पेंड

US-Israel-Iran War के बीच ड्रोन अटैक से दुबई का अभेद किला ढ़हता नजर आ रहा है। डिफेंस सेक्टर में झंडा गाड़ चुके दुबई को चकमा देते हुए ईरान हवाई अड्डे पर ड्रोन अटैक करने में कामयाब रहा जिसको लेकर अफरा-तफरी देखने को मिली है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 16, 2026 1:24 अपराह्न

US-Israel-Iran War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran War: दुनिया के सुरक्षित देशों में एक माने जाने वाले दुबई के अभेद किला को ईरान ने ढ़हा दिया है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए ताजा ड्रोन अटैक इसके पुख्ता प्रमाण हैं। यूएस-इजरायल-ईरान वॉर के बीच ईरानी सेना ने दुबई हवाई अड्डे को निशाना बनाकर आर्थिक तौर पर मुल्क को घाव देने की कोशिश की है।

इससे पूर्व संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई पर ईरानी सेना ने ताबड़तोड़ हमले किए हैं। दुबई हवाई अड्डे पर हुए हमलों के बाद सभी उड़ाने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। अफरा-तफरी के बीच यात्री परेशान हैं और विकल्पों का इंतजार कर रहे हैं।

UAE के बाद दुबई हवाई अड्डे पर ईरानी ड्रोन अटैक से अफरा-तफरी!

ईरान की ओर से दुबई हवाई अड्डे पर एक के बाद एक कई ड्रोन अटैक किए गए हैं। आलम ये है कि प्रभावित क्षेत्र में धुएं का गुब्बार उठने से लोगों के बीच दहशत देखने को मिली। यात्री अफरा-तफरी के बीच इधर-उधर भागते नजर आए। ईरानी ड्रोन अटैक इस बात का पुख्ता प्रमाण हैं कि युद्ध से प्रभावित मुल्क ने दुबई के अभेद किला को भेद दिया है।

ईरान द्वारा इससे पूर्व संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों में हमले किए गए थे। ईरानी सेना द्वारा यूएई पर 1800 से ज्यादा मिसाइल और ड्रोन दागे जा चुके हैं। यूएस-इजरायल-ईरान वॉर के बीच ईरानी ड्रोन अटैक खाड़ी देशों के लिए चिंता का सबब बने हैं जिसको लेकर जुबानी जंग भी देखने को मिली है। सऊदी अरब ने मुखरता से ईरान के इस रुख का विरोध किया है।

अफरा-तफरी के बीच रद्द हुईं सभी उड़ानें!

दुबई हवाई अड्डे पर ईरानी ड्रोन अटैक के बाद अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली है। दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी ने हमले के बाद आनन-फानन में सभी उड़ानों को रद्द करने का निर्देश दिया है। एहतियात के तौर पर उठाए गए इस कदम के बाद दुबई पहुंचने वाले तमाम उड़ानों को वैकल्पिक लैंडिंग स्थल के लिए जद्दोजहद करना पड़ा है।

तमाम ऐसी भी उड़ानें प्रभावित हुई हैं जो हवाई अड्डे से यात्रियों को लेकर उड़ान भरनें वाली थीं। दुबई हवाई अड्डे पर हुए ईरानी ड्रोन अटैक ने मुल्क को बुरी तरह प्रभावित किया है। यूएस-इजरायल-ईरान वॉर के कारण मिडिल ईस्ट में छिड़े संघर्ष के बीच सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। लगातार एक-एक पहलुओं की निगरानी की जा रही है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bengal Election Results 2026

मई 4, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 3, 2026

Rain Alert 4 May 2026

मई 3, 2026

कल का मौसम 4 May 2026

मई 3, 2026

8th Pay Commission

मई 3, 2026

Bhagwant Mann

मई 3, 2026