US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी भीषण युद्ध चिंता का विषय बना हुआ है। कई देशों की टेंशन बढ़ गई है। भारत समेत कई देशों में तेल का संकट गहराने लगा है। वहीं अमेरिका की तरफ से ये दावा किया गया है कि उन्होंने ईरान के खर्ग द्वीप पर बमबारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फारस की खाड़ी में मौजूद खर्ग आइलैंड को ईरान की तेल अर्थव्यवस्था का हार्ट कहा जाता है। वहीं अब डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर धमकी दी है कि वह जल्द ईरान पर भीषण बमबारी कर सकता है।
जिससे कच्चे तेल का संकट गहरा गया है। इसके अलावा अमेरिकी सेना की 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और जमीन से हमला करने वाले जहाज यूएसएस ट्रिपोली को मिडिल ईस्ट की ओर रवाना होने का आदेश दिया गया है। जिसके बाद सवाल उठ रहा है कि क्या तीसरा विश्व युद्ध होने जा रहा है।
US-Israel-Iran-War के बीच डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी
जारी युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दे दी है। एनडीटीवी वर्ल्ड की एक रिपोर्ट के मुताबिक “ईरान की नौसेना खत्म हो चुकी है, उनकी वायु सेना अब नहीं रही, मिसाइलें, ड्रोन और बाकी सब कुछ नष्ट हो चुका है, और उनके नेता धरती से मिटा दिए गए हैं। हमारे पास बेजोड़ मारक क्षमता, असीमित गोला-बारूद और पर्याप्त समय है – देखिए आज इन विक्षिप्त बदमाशों का क्या होता है।
ये 47 सालों से पूरी दुनिया में निर्दोष लोगों को मार रहे हैं, और अब मैं, संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में, इन्हें मार रहा हूँ। ऐसा करना मेरे लिए कितना बड़ा सम्मान है”। अमेरिका और इज़राइल ने खर् द्वीप को लेकर अब तक सावधानी बरती है, लेकिन अमेरिकी अधिकारियों ने कथित तौर पर कहा है कि द्वीप पर कब्ज़ा करने की संभावना पर विचार किया जा रहा था।
क्या तीसरे विश्व युद्ध की तैयारी में दुनिया
बता दें कि अमेरिका की तरफ से 31वीं मरीन एक्सपेडिशनरी यूनिट और जमीन से हमला करने वाले जहाज USS ट्रिपोली को मिडिल ईस्ट की ओर रवाना होने का आदेश दिया गया है। सबसे खास बात है कि अमेरिका ने जिस सेना को मीडिल ईस्ट को लड़ने के लिए भेजा है। वहीं काफी खतरनाक और घातक कमांडो में से एक है।
यानि यह तो साफ है कि अमेरिका ईरान पर हमला करना जारी रखेगा। साथ ही ट्रंप की खुली धमकी के बाद कई देशों की चिंता बढ़ गई है। इसके अलावा खबरे सामने आ रही है कि नार्थ कोरिया ने कुछ मिसाइलों से हमला किया है। जिसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है कि क्या दुनिया में तीसरा विश्व युद्ध शुरू होने जा रहा है।






