---Advertisement---

भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden, अगले महीने G20 Summit में लेंगे हिस्सा

G20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन G-20 समिट के लिए दो दिन पहले 7 सितंबर को भारत पहुंचेंगे। बैठक में वह कई प्रस्ताव पेश कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 23, 2023 12:12 अपराह्न

Joe Biden
Follow Us
---Advertisement---

G20 Summit: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन भारत दौरे (Joe Biden) पर आने वाले हैं। दिल्ली में अगले महीने होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन (G20 Summit) की बैठक में जो बाइडेन भी हिस्सा लेंगे। जिसके लिए वह भारत आएंगे।

वैसे तो यह बैठक 9-10 सितंबर को होगी, लेकिन बाइडेन दो दिन पहले ही भारत पहुंच जाएंगे। यानी उनका भारत दौरा चार दिन का होगा। जो बाइडेन के भारत आने पर ऐसा पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति चार दिन भारत में रहेगा।

बाइडेन ने भारत को दी ज्यादा तवज्जो

यहां बड़ी बात यह है की बाइडेन ने भारत को ज्यादा तवज्जो दी है। क्योंकि G20 Summit के साथ ही इंडोनेशिया में आसियान समिट भी होगी। लेकिन, इंडोनेशिया न जाकर बाइडेन भारत आएंगे। जिससे पता चलता है की अमेरिकी के लिए भारत कितना महत्वपूर्ण है।

व्हाइट हाउस ने मंगलवार (22 अगस्त) को यह जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन अगले महीने 7 से 10 सितंबर तक भारत दौरे पर रहेंगे। वह दिल्ली में होने वाली जी-20 शिखर सम्मेलन की बैठक में भाग लेंगे। वहीं, इंडोनेशिया में होने वाली आसियान बैठक में उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस भाग लेंगी।

बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

न्यूज़ एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर जेक सुलिवन ने बताया कि बाइडेन के इस दौरे के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध, क्लाइमेट चेंज और गरीबी से निपटने के लिए विश्व बैंक क्षमता बढ़ाने पर चर्चा होगी। जी-20 समिट के दौरान भारत-अमेरिका के बीच बिजनेस और डिफेंस के अलावा साइबर सिक्योरिटी से जुड़े कुछ अहम समझौते हो सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

 Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026