---Advertisement---

Viral Video: रमजान के महीने में मक्का में उमड़ी भारी भीड़, भारी बारिश में उमरा करते दिखे लोग

रमजान के महीने में सऊदी अरब के मक्का में भारी भीड़ उमड़ती हैं। इस दौरान उमरा करने वाले तीर्थयात्रियों का सैलाब सऊदी अरब के मक्का में आते हैं। वही मक्का में लोग भारी बारिश में भी उमरा करते दिखे।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अप्रैल 11, 2023 1:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: भारत में 23 मार्च को रमजान शुरू हुआ था, जोकि 21 अप्रैल को समाप्त हो जाएगा। रमजान के महीने में मक्का में भारी भीड़ उमड़ती है। लोग उमरा करने के लिए रमजान के महीने को सबसे उत्तम मानते हैं। वही मक्का में लोग भारी बारिश में भी उमरा करते दिखे। इसी बीच 10 अप्रैल यानी सोमवार को उमरा करने वालों ने एक अध्यात्मिक क्षण का अनुभव किया है।

मक्का में उमड़ी भारी भीड़

रमजान के महीने में सऊदी अरब के मक्का में भारी भीड़ उमड़ती हैं। इस दौरान उमरा करने वाले तीर्थयात्रियों का सैलाब सऊदी अरब के मक्का में आते हैं। तीर्थयात्री के अनुसार भारी बारिश में उमरा करते हुए लोगों ने आध्यात्मिक क्षण का अनुभव किया। आपको बता दें कि, 10 अप्रैल यानी सोमवार को मक्का में भारी भीड़ रही थी और इसी दौरान बारिश होने लगी। इस अद्भुत नजारे की एक वीडियो मक्का के आधिकारिक ट्विटर पर शेयर किया है।

भारी बारिश में तवाफ़ करते दिखें लोग

वीडियो में तीर्थयात्रियों को तवाफ़ (चक्कर लगाते हुए) देखा जा सकता है। हालांकि भारी बारिश में जब लोग काबा की परिक्रमा करते हैं। तब सुरक्षा और आपातकालीन एजेंसियां ऐसे समय पर मुस्तैद हो जाती हैं ताकि खराब मौसम के कारण कोई घटना न हो। गौरतलब है कि, रमजान के महीने में उमरा करने को बहुत पवित्र माना जाता है। हर मुसलमान का सपना होता है कि वो रमजान के महीने में उमरा करना मक्का जाए।

मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है रमजान का महीना

दुनिया भर के मुसलमानों के लिए रमजान का महीना बेहद खास होता हैं। रमजान की शुरुआत रमजान के महीने का पहला चांद दिखने से होता हैं। इसके बाद 30 दिन तक रोजा रख कर अल्लाह की इबादत करते हैं और इस महीने को रमजान का महीना कहा जाता हैं। रमजान के अंतिम दिन को ईद कहते हैं। जिसमें लोग तरह-तरह के पकवान बनाते हैं और खुशियां मनाते हैं। ईद के दिन लोग बेहद खूबसूरत चांद का दीदार करते हैं। रमजान में चांद का बेहद महत्व होता है। इस दौरान दुनियाभर के मुसलमान सऊदी अरब के मक्का का दौरा करते हैं। इसके लिए सऊदी अरब की सरकार बहुत ही कड़े इंतजाम करती है ताकि किसी को भी किसी भी तरह की कोई दिक्कत ना हो।

Also Read: 6000 mAh की दमदार बैटरी और 108 मेगापिक्सल के कैमरे के साथ विरोधियों के छक्के छुड़ाने जल्द आ रहा Samsung Galaxy F54 5G

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Viral Video

अगस्त 30, 2026

Bahraich Viral Video

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026

Nepal Tibet Flood

अगस्त 30, 2026