---Advertisement---

Donald Trump के बिछाए जाल में फंसे Volodymyr Zelenskyy! Russia-Ukraine War सीजफायर को लेकर बड़ा अपडेट; क्या करेंगे Vladimir Putin?

Russia-Ukraine War को लेकर बड़ा अपडेट ये है कि Volodymyr Zelenskyy 30 दिनों के सीजफायर को लेकर सहमति व्यक्त कर चुके हैं। इसकी जानकारी खुद अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump द्वारा दी गई है। अब सबकी नजरें रुसी राष्ट्रपति Vladimir Putin पर टिकी हैं कि वो अगला कदम क्या उठाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 12, 2025 10:44 पूर्वाह्न

Russia-Ukraine War
Follow Us
---Advertisement---

Russia-Ukraine War: प्रभुत्व की जंग में अमेरिका यूक्रेन पर भारी पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट कर दिया है कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की रुस-यूक्रेन वॉर में सीजफायर को तैयार हैं। अगली सहमति तल्ख भाव व सधे अंदाज वाले रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लेनी है। यदि डोनाल्ड ट्रंप का कहना सही है, तो ये स्पष्ट है कि Volodymyr Zelenskyy ट्रंप के बिछाए जाल में फंस गए हैं। बता दें कि Donald Trump ने बीते दिनों व्हाईट हाउस में जेलेंस्की को Russia-Ukraine War खत्म करने की बात कही थी। तल्ख भाव में ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर भी रोक लगा दी थी। ऐसे में यदि यूक्रेनी राष्ट्रपति सीजफायर को लेकर अपनी सहमति व्यक्त कर रहे हैं, तो वे America के चंगुल में आ चुके हैं। फिलहाल नजरें Vladimir Putin पर हैं कि उनका क्या कदम होता है।

Russia-Ukraine War सीजफायर को लेकर बड़ा अपडेट

यूरोप से एक बड़ी खबर ये है कि जेलेंस्की रुस-यूक्रेन वॉर में 30 दिन के सीजफायर को लेकर अपनी सहमति व्यक्त कर चुके हैं। इसका दावा या पुष्टि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से किया गया है। Donald Trump ने व्हाईट हाउस के बाहर मीडिया से बात करते हुए सीजफायर की घोषणा की है। America की ओर से यूक्रेन को वापस से सैन्य सहायता भेजने और इंटेलिजेंस इनपुट शेयर करने की हामी भर दी गई है। Russia-Ukraine War में ये मोड़ तब आया है, जब बीते दिनों White House में ट्रंप और जेलेंस्की के बीच सार्वजनिक रूप से तू-तू-मैं-मैं हुई थी। उसी दौरान ट्रंप ने Volodymyr Zelenskyy को लगभग चेताते हुए कहा था कि उन्हें सीजफायर की शर्त स्वीकार करना ही होगा।

Volodymyr Zelenskyy के हामी भरने के बाद क्या करेंगे Vladimir Putin?

अब सबकी नजरें रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर टिकी हैं। Russia-Ukraine War को लेकर पुतिन का क्या ख्याल है, ये भी बेहद अहम है। पुतिन यूक्रेन के लिए प्रमुख प्रतिद्वंदी की भूमिका मे हैं। ऐसे में अगर उनकी हामी होगी, तो ही रुस-यूक्रेन वॉर पर विराम लगेगा। अन्यथा Volodymyr Zelenskyy की सहमति का कोई मतलब नहीं होगा। फिलवक्त खबर है कि डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशानुसार अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो Russia के समक्ष शांति का प्रस्ताव पेश करेंगे। अ देखना होगा कि सीजफायर के प्रस्ताव पर पुतिन क्या कदम उठाते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026

कल का मौसम 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Indian Economy

मार्च 29, 2026