---Advertisement---

वैगनर चीफ Yevgeny Prigozhin की प्लेन क्रैश में मौत, क्या सच हुआ है हादसा या पुतिन से बगावत करने की मिली सजा ?

Yevgeny Prigozhin: रूस के राष्ट्रपति पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की एक प्लेन क्रैश में मौत हो गई है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: अगस्त 24, 2023 11:33 पूर्वाह्न

Yevgeny Prigozhin Death
Follow Us
---Advertisement---

Yevgeny Prigozhin: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के खिलाफ विद्रोह करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin Death) की एक प्लेन क्रैश में मौत की खबर सामने आई है।

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार (24 अगस्त) को रूस की राजधानी मॉस्को के उत्तर में यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। प्लेन में येवगेनी प्रिगोझिन के साथ 3 क्रू मेंबर सहित 9 और लोग मौजूद थे, जिनकी इस हादसे में मौत हो गई है।

प्लेन में मौजूद था येवगेनी प्रिगोझिन

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि जो विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, उसमें 10 लोग मौजूद थे। विमान में 3 पायलट और 7 यात्री सवार थे। हादसे में सभी की मौत हो गई है।

वहीं, रूस की नागरिक उड्डयन एजेंसी के अनुसार, प्रिगोझिन विमान में मौजूदा था। यात्रियों की सूची में उसका भी नाम शामिल था। ऐसे में उसे मृत मान लिया गया है। एजेंसी ने बताया कि मॉस्को से करीब 100 किलोमीटर दूर त्वेर क्षेत्र में प्लने दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

वैगनर ग्रुप से संबंधित टेलीग्राम चैनल ने की पुष्टि

वैगनर ग्रुप से संबंधित एक टेलीग्राम चैनल ने भी इस बात की पुष्टि की है। ग्रे जोन चैनल में डाली गई एक पोस्ट में कहा गया, “वैगनर ग्रुप के प्रमुख, रूस के हीरो, अपनी मातृभूमि के सच्चे देशभक्त – येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोझिन की रूस के गद्दारों के कार्यों के परिणामस्वरूप मृत्यु हो गई। लेकिन नरक में भी, वह सर्वश्रेष्ठ होगा! रूस की जय!”

क्या पुतिन से बगावत करने की मिली सजा ?

येवगेनी प्रिगोझिन की मौत को कई लोग साजिश भी बता रहे हैं। दरअसल, 24 जून, 2023 को वैगनर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रिगोझिन ने एक वीडियो संदेश जारी कर ऐलान किया था कि वह 25 हजार सैनिकों के साथ मॉस्को की तरफ बढ़ रहे हैं।

उन्होंने सीधे व्लादिमीर पुतिन को चुनौती देते हुए कहा था कि 24 घंटे के अंद रूस को नया राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। इस विद्रोह के बाद से वह पुतिन के निशाने पर थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM  और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Iran-War

मई 12, 2026

US-Israel-Iran War

मई 11, 2026

H-1B Visa

मई 10, 2026

Mohsin Naqvi Bangladesh Visit

मई 7, 2026

America-Iran Tension

मई 7, 2026

Operation Sindoor

मई 7, 2026