---Advertisement---

सड़क पर स्कूटी से फर्राटा भर रही थी महिला, तभी कुछ ऐसा हुआ गिरी चारों खाने चित, देखें वायरल वीडियो

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर स्कूटी चला रही महिलाओं के हादसे के शिकार का वीडियो वायरल हो रहा है। बीच सड़क पर पड़े एक पत्थर की वजह से महिलाओं की जान जाते-जाते बची है। इस वीडियो में एक सीख छिपी है, जानने के लिए इस वायरल वीडियो को जरुर देखें।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 8, 2025 6:45 अपराह्न

वायरल वीडियो
Follow Us
---Advertisement---

वायरल वीडियो: सड़क पर वाहन चालते हुए हमेशा सावधान रहने की सलाह दी जाती है। लेकिन कभी-कभी कुछ चालक जल्दबाजी में गलती कर जाते हैं। जिसके कारण वो हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसी लापरवाही से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला तेज रफ्तार से सड़क पर स्कूटी चला रही होती है। लेकिन अचानक से उसके साथ कुछ ऐसा होता है, जिसकी वजह वो और उसके पीछे बैठी लड़की बीच सड़क पर धड़ाम से गिरते हुए चारों खाने चित हो जाती है। महिला चालक की जरा सी गलती भारी पड़ जाती है।

जरा सी चूक के चलते महिलाएं हुई हादसे का शिकार

इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा ये वायरल वीडियो कब और कहां का है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे Adv.Nazneen Akhtar नाम के यूजर ने एक्स पर पोस्ट किया है।

Watch Video

वीडियो के कैप्शन में महिलाओं के गिरने कारण ओवरटेक बताया गया है, लेकिन वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, महिला की स्कूटी बीच सड़क पर पड़े पत्थर से टकराई और बैलेंस खोकर धड़ाम से जमीन पर गिर गई। इस दौरान दोनों महिलाओं के चोट लग गई। इस घटना के कमेंट बॉक्स में यूजर्स का भी यही कहना है कि, वो ओवरटेक के कारण नहीं बल्कि सड़क पर पड़े पत्थर की वजह से हादसे का शिकार हुई हैं। गनीमत रही जब दोनों महिलाएं बीच सड़क पर गिरी तो पीछे से आ रहे युवक ने उन्हें उठा लिया, वरना परिणाम जानवेला हो सकते थे।

वायरल वीडियो पर यूजर्स के रिएक्शन

इस वायरल वीडियो को एक्स पर 7 जुलाई को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर चंद ही घंटों में 4 लाख 91 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘पत्थर पे पहिया चढ़ने के कारण डिसबैलेंस हुई स्कूटी।’ दूसरा लिखता है, ‘लड़की की गलती बिल्कुल नहीं है, ध्यान से देखो रोड पर पत्थर पड़ा हुआ है, जैसे तुम्हारी अक्ल पर पड़ा है।’ तीसरा लिखता है, ‘ठीक से देखिए, रास्ते में कुछ पड़ा है, जिसमें पहिया गया और ये गिर गईं.. ऐसा बोलना गलत है।’

वायरल वीडियो क्या देता है नसीहत?

सड़क पर पड़े पत्थर के कारण हादसे का शिकार हुई महिला चालक का ये वीडियो ये नसीहत देता है कि, सावधानी से वाहन चलाना चाहिए। इसके साथ ही अगर सड़क पर कुछ पड़ा हो तो उसे साइड कर देना चाहिए, वहीं कुछ भी रोड पर ऐसा नहीं फेंकना चाहिए जिसकी वजह से वाहन किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Miss World 2026

सितम्बर 5, 2026

Kangana Ranaut

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Tamilnadu Viral Video

सितम्बर 5, 2026

Bengaluru Viral News

सितम्बर 5, 2026