---Advertisement---

Agra Viral Video: ‘हम फौजी हैं’ ! बीवियों से भी खतरनाक निकली गर्लफ्रेंड, टॉर्चर से परेशान ब्यॉयफ्रेंड ने दी जान, मौत से पहले योगी सरकार से की खास अपील

Agra Viral Video: गर्लफ्रेड और उसके परिजनों से परेशान प्रेमी ने मौत को गले लगा लिया है। लेकिन इससे पहले हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार से खास गुहार भी लगाई है। ये आगरा वायरल वीडियो काफी देखा जा रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 3, 2025 11:47 पूर्वाह्न

Agra Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Agra Viral Video: पिछले कुछ समय से पत्नियों से परेशान पतियों के आत्महत्या करने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। मौत से पहले बीवी के अत्याचारों का खुलासा करते अतुल सुभाष हो या फिर हालहि में Tcs Manager Suicide वाले मानव शर्मा हो। ये दोनों ही पति इस दुनिया में नहीं है लेकिन जाते-जाते मर्दों की समस्या को उजागर कर गए। अभी तक पत्नी पीड़ित आदमी मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए थे। लेकिन अब इस लिस्ट में गर्लफ्रेंड से पीड़ित ब्यॉयफ्रेंड का नाम भी जुड़ गया है। दरअसल, इस प्रेमी ने अपने प्रेमिका के फौजी परिवार की धमकियों और उत्पीड़न के चलते जान दे दी है। अब ये आगरा वायरल वीडियो छाया हुआ है।

गर्लफ्रेंड से परेशान ब्यॉफ्रेंड ने आत्म हत्या करने से पहले यूपी सरकार से लगाई गुहार

गर्लफ्रेंड की काली सच्चाई उगाकर करता जितेंद्र 12 दिन पहले ही आत्म हत्या कर चुका है। लेकिन अब इस पीड़ित लड़के का Agra Viral Video लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है।

Watch Post

इस दिल दहला देने वाले मामले के वायरल वीडियो को TRUE STORY नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया है। इसके साथ ही मामले की जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘ UP के आगरा में 12 दिन पहले आत्महत्या करने वाले युवक का वीडियो इंटरनेट मीडिया में शुक्रवार को प्रसारित हुआ। युवक ने अपनी आत्महत्या के लिए प्रेमिका उसके स्वजन को जिम्मेदार ठहराया है। युवक के पिता की तहरीर पर अछनेरा थाने में प्रेमिका उसके भाइयों व पिता के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ‘ वीडियो में लड़का बता रहा है कि, लड़की के परिवार वाले फौज में हैं और धमकी देते हैं कि, उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। वीडियो के अंत में युवक गुहार लगा रहा है कि, उत्तर प्रदेश सरकार इस घटना पर कार्रवाई करे और मेरे परिवार को परेशान ना किया जाए।

Agra Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर?

ये आगरा वायरल वायरल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर TRUE STORY हैंडल पर 2 मार्च को अपलोड किया गया था। इस पर अभी तक 1900 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं कई सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ‘पागल मरने की क्या जरुरत थी जब वीडियो बना लिया था’। दूसरा लिखता है, ‘कायर था जो ये सब कर लिया पुलिस के पास जाना चाहिए था’। आपको बता दें, इस दौरान पीड़ित जितेंद्र का सुसाइड नोट भी वायरल हो रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

Rain Alert 23 October 2026

अक्टूबर 22, 2026

Viral Video

अक्टूबर 22, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 22, 2026