---Advertisement---

Aligarh Viral Video: ‘कायदे से तुड़ाई..’ कुत्ते की टांग बांधकर बाइक से घसीटते दरिंदों पर योगी पुलिस का बड़ा एक्शन, करतूत देख खौल उठेगा खून

Aligarh Viral Video: सोशल मीडिया पर कुत्ते को बाइक से बाधकर घसीटते दो दरिंदों का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने बड़ा एक्शन ले लिया है। इस वीडियो में इंसानियत शर्मसार हो रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 12, 2025 12:27 अपराह्न

Aligarh Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Aligarh Viral Video: इंसान के गिरने और क्रूरता की कोई सीमा नहीं है। आए दिन इससे जुड़े हुए मामले Social Media पर वायरल होते रहते हैं। जिन पर पुलिस की कार्रवाई भी होती है। लेकिन उसके बाद भी दरिंदे नहीं सुधरते हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से आया है। यहां पर दो बाइक सवारों ने कुत्ते की टांग बांधकर चलती हुई बाइक से घसीटा है। इस क्रूरता पर योगी पुलिस की नजर पड़ी तो तुरंत एक्शन ले लिया गया।

कुत्तों से की बाइक सवारों ने दरिंदगी

इस Aligarh Viral Video को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Sachin Gupta नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

इसेक साथ ही कैप्शन में लिखा है, इस Video में “कुत्ता” कौन है? अलीगढ़, यूपी। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो बाइक सवार कुत्ते की टांग रस्सी से बांधकर टूटी-फूटी गली में घसीट रहे हैं। इस दौरान वो दर्द से चिल्ला रहा है। लेकिन इस दौरान ना तो वहां पर मौजूद लोगों में से किसी ने रोका और ना ही बेजुबान की जान बचाई। बाइक सवार जब इस काली करतूत को अंजाम दे रहे थे तो वो शैतानों की तरह हंस रहे थे।

Aligarh Viral Video पर पुलिस ने लिए एक्शन

इंसानियत को शर्मसार करने वाली इस अलीगढ़ वायरल वीडियो पर पुलिस के एक्शन का रिएक्शन भी आया है। जिसमें अलीगढ़ पुलिस ने लिखा है कि, ” प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित की गई ।” इस वीडियो को एक्स पर 10 सितंबर को अपलोड किया गया था। इस पर हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, “कुत्ता तो जानवर होता है। लेकिन ये मोटर साइकिल वाले उससे भी बड़े जानवर हैं।” दूसरा लिखता है, “इन हैवानों की कायदे से तुड़ाई होनी चाहिए ।” तीसरा लिखता है, “बड़ा ही नीच प्रवृति का इंसान है‌ बेजुबान कुत्ते को किस तरह ले जा रहा है।” इस वीडियो को देख लोगों को बहुत गुस्सा आ रहा है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026

Health Tips

जुलाई 14, 2026

Diabetes

जुलाई 14, 2026

Rain Alert 14 July 2026

जुलाई 13, 2026

Viral Video

जुलाई 13, 2026