---Advertisement---

Animal Video: बकरी को निवाला बनाने के लिए अजगर ने झोंकी ताकत, लेकिन अंत में जो हुआ वो हैरत में डाल रहा

Animal Video: सोशल मीडिया पर एक अजगर (Python) और बकरी (Goat) का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें अजगर ने बकरी को बुरी तरह से जकड़ा हुआ है लेकिन, इसका अंत हैरान कर रहा ।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 26, 2024 3:11 अपराह्न

Animal Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Video: अजगर एक ऐसा सांप है जो जहरीला तो नहीं होता है लेकिन, इसकी मांसपेशियां इतनी ज्यादा मजबूत होती हैं कि, अगर ये एक बार शिकार को पकड़ ले तो निवाला बनाकर ही दम लेता है। अजगर (Python) बड़े से बड़े जानवर और इंसान को जिंदा निगलने की पावर रखता है। इसका विशाल शरीर और मजबूत पकड़ ही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। लेकिन कभी-कभी ये पावर काम नहीं करती है। आज के वायरल वीडियो (Viral Video) में आपको कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है। इस Animal Video में एक अजगर सांप ने बकरी (Goat) को जकड़ा हुआ है और उसे निवाला बनाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन तभी कुछ ऐसा होता है अजगर के सपने चूर हो जाते हैं।

क्या हुआ जब अजगर (Python) ने किया बकरी (Goat) पर हमला?

इस (Python Video Video) में देखा जा सकता है कि, एक बड़े से सांप ने काले रंग की बकरी (Goat) को पकड़ा हुआ है और ये इसे निगलना चाहता है। इस दौरान इसकी मजबूत पकड़ से बकरी काफी डरी हुई है। वो बचने की कोशिश तो कर रही है लेकिन कर नहीं पा रही है। जब ये घटना हो रही होती है तो वहां पर कुछ लोग मौजूद होते हैं जो कि, अजगर से इस बकरी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। वह बार-बार इस अजगर पर पत्थर और डंडे से हमला कर रहे हैं। पहले तो सांप भागता नहीं है लेकिन, लगातार डंडे पड़ने से उसे भागना पड़ जाता है। इस तरह बकरी की जान बच जाती है। कुछ समय पहले जो बकरी अपने जीवन के अंतिम पल गिन रही थी वो जान बचने से राहत की सांस लेती है।

Animal Video हैरान कर रहा

इस Animal Video को wildanimalearth98 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 9 नवंबर को अपलोड किया गया था। इस वीडियो पर अब तक 300 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। ये घटना कब और कहां की है इसकी फिलहाल कोई जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन इसका वीडियो काफी हैरतअंगेज है। अजगर (Python) चाहकर भी बकरी (Goat) को निवाला नहीं बना सका। वहां पर मौजूद भीड़ ने इस बकरी की जान बचा ली।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026