---Advertisement---

Animal Viral Video: दरियाई घोड़े की एक घुड़की से खूंखार मगरमच्छ हुआ चित, देखें कैसे दुम दबाकर भागने को हुआ मजबूर ?

Animal Viral Video: दरियाई घोड़े और मगरमच्छ की लड़ाई का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखने वाले हैरान हो रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 30, 2024 6:17 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: दरियाई घोड़े और मगरमच्छ की लड़ाई (Hippopotamus Crocodile Fight) काफी प्रसिद्ध है। ये दोनों जानवर पानी में रहते है लेकिन, एक-दूसरे को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। इन्हें जब भी मौका मिलता है एक-दूसरे पर टूट पड़ते हैं। आज का Animal Viral Video भी इन्हीं दो जानवरों का है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि, बड़े-बड़े खूंखार दांतों वाला मगरमच्छ दरियाई घोड़े से डर गया और भाग गया है। इन दोनों जानवरों की ये लड़ाई काफी अलग है।

क्या हुआ जब हुई दरियाई घोड़े और मगरमच्छ की हुई लड़ाई?

इस Animal Viral Video को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, दरियाई घोड़ा गहरे पानी से किनारे की तरफ आ रहा है। इसके साथ ही बाहर की तरफ एक खूंखार मगरमच्छ रेत पर लेटा हुआ है। शायद इस मगरमच्छ को जरा भी अंदाजा नहीं है कि, दरियाई घोड़ा उसके पास पहुंच जाएगा। किनारे पर दरियाई घोड़ा जैसे ही पहुंचता है वैसे ही वह मगरमच्छ को घुड़की देता है और डराने की कोशिश करता है। पहले तो मगरमच्छ उससे निबटने की सोचता लेकिन दरियाई घोड़े की बढ़ती हिम्मत के कारण वह पीछे हट जाता है और अपनी जान बचाकर वहां से निकलने में ही अपना भलाई समझता है।

Animal Viral Video पर यूजर रिएक्शन

इस Animal Viral Video को beautiful.video.clips नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 6 अगस्त को अपलोड किया गया था। इस पर अब तक 6300 से ज्यादा लाइक्स आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, “ये दोनों एक-दूसरे पर हमला करते हैं तो वो बहुत खतरनाक होगा”। वहीं, एक यूजर इसे जीने की कला बता रहा है। वहीं, एक यूजर दरियाई घोड़े को विनर बता रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026