---Advertisement---

Animal Viral Video: गिलहरी को पकड़ने में बॉब कैट की हुई हालत खराब, पीछा करते हुए ऊंचे पेड़ से गिरी धड़ाम

Animal Viral Video: एक गिलहरी के पीछे भागने लगी बॉब कैट लेकिन नहीं मिला फ़ायदा, सोशल मीडिया पर यह वीडियो देखने के बाद हैरान रह गए यूजर्स।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 18, 2024 6:55 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: दो जानवर के बीच दोस्ती और दुश्मनी देखने के बाद लोग हैरान रह जाते हैं। कभी-कभी इनके बीच की लड़ाई भी लोगों को एंटरटेन करने के लिए काफी होती है तो कभी-कभी दो जानवरों के बीच मस्ती देखने के बाद भी आपके मुंह से यही निकलता है कि हाव क्यूट। कुछ ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप अंत तक जानने के लिए बेताब हो जाएंगे। यहां एक गिलहरी को पकड़ने के लिए बॉब कैट की मेहनत देख आप दंग रह जाएंगे। यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर किसकी होगी जीत। क्या बॉब कैट गिलहरी को पकड़ने में हो पाएगी कामयाब।

किसकी होगी रेस में जीत

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक गिलहरी को पकड़ने के लिए बॉब कैट ने ठान तो लिया लेकिन उसे पकड़ने में उसकी हालत टाइट हो गई। वह उसके पीछे-पीछे कुछ इस तरह भागती हुई दिखाई दी कि इसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे। स्प्रिंग की तरह इधर से उधर फुदकती हुई गिलहरी भी बॉब कैट को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। वहीं अंत देखने के लिए आप भी सोचने लगेंगे कि अंत में जीत किसकी होती है।

बॉब कैट ने मान ली हार

इस वीडियो में आप देखेंगे कि बॉब कैट एक गिलहरी को पकड़ने की कोशिश में पेड़ तक पर चढ़ जाती है और वह किसी भी हालत में उसको पकड़ना चाहती है। ऐसे में वह पेड़ के चारों तरफ गिलहरी का पीछा करती है लेकिन फिर भी वह नाकाम होती है। वह पेड़ से गिरती है और थक जाती है लेकिन गिलहरी को नहीं पकड़ पाती है। दोनों की कबड्डी खेलते हुए यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी इसे देखने के बाद मजे ले रहे हैं।

लोग कह रहे हैं ये बात

वीडियो को देख एक यूजर ने लिखा, “यह गिलहरी किसी भी पेड़ पर अपने आप को सरवाइव कर सकती है और यही वजह है कि यह किसी के पकड़ में नहीं आएगी।” एक यूजर ने लिखा मैं इस गिलहरी का फैन हो गया। एक यूजर का कहना है इसे तो सम्मानित किया किया जाना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Meerut Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026