---Advertisement---

Animal Viral Video: जांबाजी! खूंखार शार्क के साथ अंकल की मस्ती देख शॉक्ड रह गया सोशल मीडिया, शिकारी संग लगाई जानलेवा डुबकी

Animal Viral Video: खतरनाक सांप से पंगा लेते दिखे इस शख्स ने सोशल मीडिया पर मचाई खलबली, हर किसी को हुई हैरानी, आइए देखते हैं आखिर क्या है इस वीडियो में खास जिसकी वजह से है यह चर्चा में।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 13, 2024 7:45 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: आपने जानवरों और पक्षियों से प्यार करने वाले कई लोग देखें होंगे पर खूंखार जीवों से लगाव करने वाले बेहद कम लोग मिलेंगे क्योंकि जान का जोखिम भी बहुत ज्यादा होता है। हाल ही में एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे एक उम्रदराज इंसान शार्क के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है। शार्क को समुंदर का सबसे खूंखार शिकारी माना जाता है और जिस तरह से ये शख्स शार्क के साथ मजाक कर रहा है उससे लगता है कि या तो वो बहुत दिलेर है या फिर कोई सिरफिरा है।

शार्क की पूंछ पकड़कर मजाक करता शख्स

Animal Viral Video में देखा जा सकता है कि शख्स खूंखार शार्क को किनारे के उथले पानी में शार्क की पूंछ पकड़कर मजाक करता दिखाई दे रहा है और फिर वो मछली को धीरे धीरे गहरे पानी में ले जाता है और उसके साथ गोता लगा देता है। बता दें इस शख्स की स्टोरी इससे काफी अलग है। इंस्टाग्राम पर जिसने ये वीडियो शेयर किया है उन्होंने अपने पोस्ट के डिक्रिप्शन में लिखा है कि भले ही देखने वालों को ये लग रहा होगा कि ये शख्स कोई पागल बुजुर्ग है पर बता दूं कि इनका सपना था कि ये शार्क के फिन पकड़कर उसके साथ तैरने का मजा ले सके और अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करे सकें।

अंकल की हालत खराब

पोस्ट शेयर करने वाले शख्स ने बताया कि उसके अंकल की भी बिल्ली की तरह 9 जिंदगियां हैं क्योंकि इतने खतरनाक शौक होने के बावजूद वो इतने दिलेर है। एक बार शार्क के साथ गोता लगाने पर उसके अंकल की हालत काफी खराब थी पर उन्होंने किसी तरह खुद को बचा लिया और अपने किस्से सुनाने के लिए फिर नई डाइव्स लगा रहे है। बता दें maggiebanton इंस्टाग्राम से जारी इस पोस्ट पर 55 हजार से ज्यादा लाइक्स है और कमेंट्स में कुछ लोग इन अंकल को बहादुर बता रहे है तो कुछ का कहना है कि ये खतरनाक शौक एक दिन इन्हे ले डूबेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

फ़रवरी 27, 2026

Gaurav Khanna

फ़रवरी 27, 2026

Health Tips

फ़रवरी 27, 2026

Amity Noida News

फ़रवरी 27, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 27, 2026

Meerut Namo Bharat Train

फ़रवरी 27, 2026