---Advertisement---

Animal Viral Video: कर्मा! बंदरों से पंगा ले रही लड़की की जमकर हुई कुटाई, जान बचाना हुआ मुश्किल

Animal Viral Video: लड़की पर मुसीबत बनकर टूटे बंदर पीट-पीटकर किया बुरा हाल।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: अगस्त 6, 2024 4:00 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: लोग अकसर मस्ती में आकर जंगली जानवरों को हल्के में लेने लगते हैं। इसके अंजाम से बेखर इन लोगों को पता ही नहीं चलता है कि, इनका मजा कब सजा बन जाएगा। आज का Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में एक छोटी सी लड़की बंदरों से पंगा ले रही है, जिसके बाद ये बंदर इस लड़की को काफी जबरदस्त तरीके से मजा चखा देते हैं।

बंदरों से पंगा लेकर बुरा फंसी लड़की

इस वीडियो को सोशल मीडिया अकाउंट इस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़की अपने परिजनों के साथ खेल रही है।जिस ग्राउंड में ये खेल रही है वहां पर जाल लगा हुआ है। मस्ती-मस्ती में ये छोटी सी बच्ची इन स्पाइडर बंदरों की तरफ चली जाती है और अपना हाथ देकर चिढ़ाना शुरु कर देती है।

ये लड़की अपने हाथ में मौजूद कैमरे से इन बंदरों के फोटो या वीडियो बनाना चाहती है। ये लड़की जैसे ही इन बंदरों के पास जाती है, वैसे ही एक बंदर इस लड़की के बाल पकड़ लेता है। ये बंदर बहुत ही बुरी तरीके से इस लड़की के बाल खींच रहा है। इस दौरान लड़की काफी चिल्ला रही है। इस बच्ची के आस-पास मौजूद इसके परिजन भी दौड़कर आते हैं और खींचने की कोशिश करते हैं। बंदर इस लड़की को छोड़ देता है। इसके बाद फिर से ये बच्ची के बालों को पकड़ लेता है और हमला कर देता है। बहुत ही मुश्किल से ये लड़की अपनी जान बचाकर भागती है।

Animal Viral Video देख लोगों को आ रही हंसी

इस वीडियो को mascotasalrescate_arg नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर अब तक हजारों लाइक्स आ चुके हैं। लोगों को ये वीडियो काफी फनी लग रही है। वह फनी इमोजी बनाकर इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस तरह ये वीडियो वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Aarohi

Aarohi

आरोही डीएनपी इंडिया हिन्दी में देश, राजनीति , सहित कई कैटेगिरी पर लिखती हैं। लेकिन कुछ समय से आरोही अपनी विशेष रूचि के चलते ओटो और टेक जैसे महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही हैं, इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई निफ्टू यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है और लंबे समय से अलग-अलग विषयों की महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026