---Advertisement---

Animal Viral Video: लड़की ने घर की सीलिंग से निकाले 2 बड़े कोबरा सांप, हिम्मत देख हो जाओगे फैन

Animal Viral Video: काफी समय से सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोगों का सांपों के साथ सामना हुआ है। दुनिया के हर देशों से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। मगर जब बात आस्ट्रेलिया की हो तो वहां इस तरह की घटनाएं बहुत आम मानी जाती हैं। आस्ट्रेलिया से अब तक ...

Read more

Avatar of Heena Kapoor

By: Heena Kapoor

Published: अगस्त 21, 2023 1:55 अपराह्न

Animal Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: काफी समय से सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोगों का सांपों के साथ सामना हुआ है। दुनिया के हर देशों से ऐसी घटनाएं सामने आती हैं। मगर जब बात आस्ट्रेलिया की हो तो वहां इस तरह की घटनाएं बहुत आम मानी जाती हैं। आस्ट्रेलिया से अब तक कई ऐसी वीडियो सामने आ चुकी हैं जहां सांप लोगों के घरों तक में पाये गए हैं। ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपने घर की छत से 2 बड़े और मोटे कोबरा सांप निकालती दिख रही है। 

घर की छत से लड़की ने निकाले कोबरा सांप 

सोशल मीडिया पर छाया यह वीडियो ऑस्ट्रेलिया का है जिसमें एक लड़की अपने घर के किचन की स्लैप पर खड़ी है। वह रॉड की मदद से किचन की सीलिंग से कुछ निकालती दिख रही है। धीरे-धीरे वह बड़ी मशक़्क़त करके सीलिंग से एक बड़ा कोबरा सांप बाहर खींचती है। वह सबसे पहले उस सांप को उसके मुंह से पकड़ती है जिससे की वह सांप उसे काट ना ले। मगर हैरानी तो तब होती है जब एक सांप के बाद उस लड़की को उस सीलिंग से एक और सांप मिलता है। इस बार पहले वाले सांप की तरह दूसरा सांप आसानी से बाहर नहीं आता बल्कि उसे निकालने के लिए उस लड़की को थोड़ी ज़्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इसका कारण पहला सांप है जिसे लड़की ने अपने एक हाथ में पकड़ा होता है। आख़िरकार थोड़ी मेहनत के बाद वह सीलिंग के अंदर से दोनों सांपो को बाहर निकाल लेती है। 

लड़की की हिम्मत देख लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया 

वायरल वीडियो में मौजूद लड़की की हिम्मत देख लोग उसकी तारीफ़ कर रहे हैं। एक यूज़र ने वीडियो के नीचे कमेंट किया “वह इस ख़तरनाक सांप को ऐसे हटा रही है जैसे यह कुछ भी नहीं है?क्या वे ऐसा करना बचपन में ही सीख जाते हैं? मैं एक ही समय में हैरान और प्रभावित हूं”। दूसरे ने लिखा “वह बहुत शांती से बात करते-करते ऐसा कर रही है”। एक ने लिखा “मैंने तो अब तक नए मालिक के लिए छोड़ दिया होता”। एक और ने लिखा “मैं कभी ऑस्ट्रेलिया नहीं जाउंगा, इसके बजाय मैं ख़ुशी-खुशी अंटार्कटिका चला जाउंगा”।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Heena Kapoor

Heena Kapoor

Heena Kapoor is a content writer and social media influencer with over 2+ years of experience in Digital news writing and Social Media Marketing. She’s an extrovert who likes to be around people and strongly believe that communication is the key to influencing others and creating strong teams and relationships to achieve successful outcomes.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shark Tank India 5

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Elvish Yadav

फ़रवरी 12, 2026

Arun Jaitley Stadium

फ़रवरी 12, 2026

Ghaziabad Viral Video

फ़रवरी 12, 2026