---Advertisement---

Animal Viral Video: अचंभित! हाथी पर बैठे आदमी पर बाघ ने किया खौफनाक तरीके से हमला, वीडियो का अंत हिला देगा

Animal Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खौफनाक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक बाघ हाथी पर बैठे आदमी पर हमला कर देता है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: नवम्बर 2, 2024 5:47 अपराह्न | Updated: नवम्बर 2, 2024 6:18 अपराह्न

animal viral video
Follow Us
---Advertisement---

Animal Viral Video: बाघ अपनी ताकत और फुर्ती के लिए जाना जाता है। ये दूर से ही लंबी छलांग लगाकर अपने शिकार को निवाला बना लेता है। यही वजह है कि, बाघ से इंसान हो या फिर कोई अन्य जानवर हो दूर रहने में ही अपनी भलाई समझता है। बाघ का एक ऐसा ही हैरत में डाल देने वाला Animal Viral Video सुर्खियों में बना हुआ है। दरअसल, हाथी पर बैठे एक आदमी पर बाघ लंबी झलांग लगाकर हमला कर देता है। इस दौरान वह बुरी तरह से घायल हो जाता है। अमूमन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है, जब इतनी ऊंचाई पर जाकर बाघ हमला करे। इस वीडियो में यही हुआ है।

Elephant पर बैठे आदमी पर Tiger ने किया हमला

इस Animal Viral Video को thebigcatsempire नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसकी वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो आदमी हाथी पर बैठकर बीच जंगल से गुजर रहे हैं। इस दौरान एक बाघ बहुत ही स्पीड से दौड़ता हुआ आता है और हाथी पर बैठे एक आदमी को अपना शिकार बनाने की कोशिश करता है। बाघ को अपनी तरफ आता देख आदमी हाथ में मौजूद डंडे से उसे भगाने की कोशिश करता है। लेकिन बाघ रुकता नहीं है बल्कि, हमला करके बुरी तरह से आदमी के हाथ को घायल कर देता है। वीडियो के अंत में देखा जा सकता है कि, आदमी की जान तो बच गई लेकिन उसके हाथ में खून निकल रहा है। इसे रोकने के लिए दूसरा आदमी पट्टी बाँध रहा है।

Animal Viral Video यूजर्स को कर रहा हैरान

इस Animal Viral Vide को thebigcatsempire नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दिन पहले ही अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर अब तक 1200 लाइक्स आ चुके हैं। इसके साथ ही कई सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि, अच्छा हुआ “बाघ उड़ा नहीं”। वहीं, दूसरा यूजर इसे बेहद “खौफनाक” बता रहा है इसके, साथ ही लंबी छलांग लगाने वाले इस जानवर को बंगाली बाघ बता रहा है।

इस तरह ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स काफी हैरान हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Thyroid

मार्च 30, 2026

Malaika Arora

मार्च 29, 2026

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026