Assam Viral Video: अगर किसी की ड्रेस पर टिप्पणी की जाए तो यह निश्चित तौर पर व्यक्तिगत होता है और ऐसे में कोई भी लड़की इसे लेकर जरूर बिफर जाएगी। सोशल मीडिया पर जब एक आंटी ने लड़की की ड्रेस पर टिप्पणी करते हुए उसे कैरक्टरलेस बोलने की गलती की तो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। वहीं बाद में इस लड़की ने आंटी के पेटीकोट पर सवाल करती हुई नजर आई। वायरल वीडियो पर लोग टिप्पणी करने में पीछे नहीं है और इस पूरे मामले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। कथित तौर पर यह वीडियो असम का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में देखें कैसे लड़की की ड्रेस पर महिला ने उठाया सवाल
असम वायरल वीडियो में एक लड़की जो ब्लैक कलर ट्राउजर और टॉप में नजर आते हैं। वह कहती है कि “मैं अपना प्रैक्टिकल का सामान खरीदने के लिए बाहर स्कूटी में आई थी। पीछे से इस आंटी बोलती है कि कितनी कैरक्टरलेस लड़की है। कैसे कपड़े पहने हैं। समाज में ऐसी लड़कियों को नहीं रहना चाहिए।” वहीं वायरल वीडियो में लड़की यह भी कहती है कि इसके बाद वह आंटी से बात करने के लिए जाती है और पूछती हैं कि इस कपड़े में क्या बुराई है मैं क्या पहनूं।
आंटी की ड्रेस पर लड़की ने किया इस तरह तंज
वहीं असम वायरल वीडियो में महिला लगातार यह कहते हुई नजर आती है कि तुम क्या पहनी हुई हो। वहीं लड़की भी जवाब देने में पीछे नहीं रहती है और वह महिला की ड्रेस पर टिप्पणी करने लगती है। वह कहती है आप क्या पहनी है इस पर महिला जवाब देती है कि यह तो नाइटी है। जिस पर लड़की कहती है कि यह जो आप पेटीकोट दिखा रहे हैं मैं क्या दिखा रही हूं।
Assam Viral Video को लेकर देखें क्यों आपस में भिड़े यूजर्स
वहीं इस वायरल वीडियो को देखने के बाद जहां कुछ लोग आंटी के सपोर्ट में नजर आए हैं तो कुछ लोग लड़की को स्वतंत्रता देने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा भारत की सभी आंटी यंग जनरेशन को जज कर रही है। इस पर एक यूजर ने कहा आंटी सही है तो एक ने कहा इस तरह किसी को जज नहीं करना चाहिए। biosaga.in इंस्टाग्राम के अलावा वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
