Viral Video: यात्री को आंखें दिखा रही थीं मैडम, फिर एक झटके में लगी बदतमीज महिला कर्मचारी की वाट!

Viral Video: सोशल मीडिया पर महिला रेलकर्मी का यात्री के साथ बदतमीजी करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस ममाले पर रेलवे ने तुरंत एक्शन लिया है.

Viral Video

Picture Credit: X

Viral Video:  रेलवे महिला कर्मचारी का यात्री से बदतमीजी करते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. मदद करने की बजाय वो तीखे तेवर दिखा रही है.सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो रेलवे स्टेशन के पूछताछ केंद्र का है. यहां एक महिला कर्मचारी तैनात थीं। उनका काम था यात्रियों को ट्रेनों की सही लोकेशन और समय बताना। लेकिन उन्होंने जो किया, उसने पूरी रेलवे व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए.  वीडियो बना रहा यात्री इसीलिए महिला कर्मचारी से ठीक से बात करने के लिए कह रहा है. लेकिन वो तीखे तेवर दिखाते हुए बोल रही है कि, शिकायत करनी है तो कर दो. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रेवले की तरफ से तुरंत एक्शन लिया गया है.

रेलवे कर्मचारी ने यात्री से की बदतमीजी

महिला के वीडियो को Sᴀɴᴀᴛᴀɴ Pʀɪᴅᴇ नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है. घटना तब शुरू हुई जब एक बुजुर्ग महिला, जो शायद काफी देर से परेशान थीं, ट्रेन की जानकारी लेने पूछताछ केंद्र की खिड़की पर पहुंचीं. लेकिन काउंटर पर बैठी मैडम बदतमीजी पर उतर आईं. उन्होंने बुजुर्ग महिला के साथ बेहद तीखा और अभद्र व्यवहार किया. मैडम की इस हरकत को वहां मौजूद एक अन्य यात्री ने देख लिया.

उसने तुरंत अपना मोबाइल निकाला और मैडम की इस बदतमीजी का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. जब यात्री ने उन्हें टोकना शुरू किया और उनकी क्लास लगाई तो महिला कर्मी लगातार कहती रही शिकायत करना है तो कर लो. महिला काफी बदतमीजी से यात्री से बात कर रही है. इसीलिए वो लगातार वीडियो बनाते हए सवाल कर रहा था.

Viral Video पर रेलवे का सख्त एक्शन

रेलवे कर्मचारी के द्वारा यात्रियों से की जा रही बदतमीजी के इस  वायरल वीडियो पर RailwaySeva ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘संबंधित अधिकारियों को सूचित को किया जा रहा है।’

देखें पोस्ट

ये मामला DMR अजमेर को सूचित किया गया है. इसके साथ ही एक्स पर लिखा, ‘द्वारा शिकायत के संबंध में विस्तृत जांच करने हेतु कृपया शिकायत से संबंधित पूर्ण विवरण, मोबाइल नंबर और स्टेशन का नाम एवं अन्य संबंधित उपलब्ध कराने का कष्ट करें, ताकि मामले की उचित जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।’

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Exit mobile version