---Advertisement---

Assam Viral Video: कुर्सी पर पसर कर आराम फरमाते दिखे बिहारी मैनेजर बाबू! अनोखा स्वैग देख चकरा गया सबका माथा, बैंक ने दिया शॉकिंग रिएक्शन

Assam Viral Video: लोगों की परेशानी को ताक पर रखकर बैंक में आराम फरमाते हुए वीडियो को देखकर निश्चित तौर पर आपकी भी हैरानी बढ़ जाएगी। आखिर क्यों इस पर विवाद हो रहा है और क्यों यह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 31, 2026 4:33 अपराह्न

Assam Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Assam Viral Video: एक दिन में देश में कितने पैसों की लेनदेन बैंक में की जाती है क्योंकि आम जनता के लिए यह एक भरोसा होता है। हालांकि असम के एक बैंक से ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसने हर किसी का दिमाग घुमा दिया और पब्लिक इस पर सवाल उठाने में पीछे नहीं है। दरअसल असम वायरल वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि यहां मैनेजर बिहार का है जो काम के समय कुर्सी पर पैर फैला कर आराम फरमाते हुए नजर आ रहा है। पब्लिक एटीएम खाली होने की वजह से परेशान नजर आ रही है। देखिए असम वायरल वीडियो को लेकर बैंक का क्या रिएक्शन सामने आया है।

बैंक में मैनेजर का यह हाल देख इंटरनेट पर लोगों को लगा झटका

असम वायरल वीडियो को @Bikash63 x प्लेटफार्म पर शेयर करते हुए कैप्शन में पूरी जानकारी दी गई। जहां देखा जा सकता है कि “कछार जिले, असम में एसबीआई IFSC कोड SBIN0001803 ऐसे काम करता है। मैनेजर बिहार से हैं, काम के घंटों में। ATM में पैसे नहीं हैं और कस्टमर को उनका जवाब।” आरबीआई और फाइनेंस मिनिस्टर इंडिया को टैग करते हुए कर्मचारी पर एक्शन लेने की बात की गई है और कहा गया उन्हें जल्द से जल्द बाहर निकालें। जहां मैनेजर पैर फैला कर बैठे हुए नजर आते हैं।

आख़िर बैंक की तरफ से क्या मिला Assam Viral Video पर शॉकिंग रिएक्शन

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कस्टमर परेशान है लेकिन मैनेजर साहब के कान पर जू नहीं रेग रहा है। कुर्सी पर फैले हुए नजर आ रहे हैं। उन्हें इस बात की जरा भी परवाह नहीं है कि उन्हें जो पैसे दिए जा रहे हैं वह लोगों की सेवा करने के लिए है। हालांकि बाद में SBI ने कहा, “हुई परेशानी के लिए माफ़ी चाहते हैं। जल्द से जल्द समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया जा रहा है। हालाँकि, कृपया ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से ब्रांच परिसर के अंदर फ़ोटोग्राफ़ी/वीडियोग्राफ़ी मना है क्योंकि इसका किसी भी अनधिकृत उद्देश्य के लिए गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए, हम आपको सलाह देते हैं कि आप उन्हें सोशल मीडिया साइटों से हटा दें।”

वहीं फिलहाल सोशल मीडिया पर इस असम वायरल वीडियो को लेकर बहस का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बैंक कर्मचारियों के काम पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 31, 2026

Viral Video

अक्टूबर 31, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Health Tips

अक्टूबर 31, 2026

Eetha Trailer

अक्टूबर 30, 2026