Assam Viral Video: कहते हैं भगवान कब किस रूप में आ जाए इसका पता नहीं होता है इसलिए कभी भी किसी का अनादर नहीं करें। सोशल मीडिया पर एक वीडियो ऐसा ही वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्ति को लोग भगवान का दर्जा देने लगे हैं। असम वायरल वीडियो में दिव्यांग व्यक्ति पहले बिना बुलाए एक शादी में आता है और फिर मेहमानों के साथ बैठकर खाना खाता है लेकिन आखिर में जब वहां से जाने लगता है तब वह कुछ ऐसा करता है जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। लोग असम वायरल वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।
दुल्हन के लिए अंजान शख्स ने किया कुछ ऐसा जिसने जीत लिया दिल
A mentally challenged man attended a wedding ceremony uninvited in Assam.
He quietly joined the guests for food, and nobody questioned him.
Before leaving, he took out ₹10 from his torn pocket and placed it in the bride’s hand as shagun 🥹❤️ pic.twitter.com/WpdrjmSKS2
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) May 28, 2026
असम वायरल वीडियो को @NewsAlgebraIND x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में कहां गया कि असम में एक मेंटली चैलेंज आदमी बिना बुलाए एक शादी में शामिल हो गया। वह चुपचाप मेहमानों के साथ खाना खाने चला गया और किसी ने उसे पूछा तक नहीं। जाने से पहले उसने अपनी फटी हुई जेब से 10 रुपये निकाले और दुल्हन के हाथ में शगुन के तौर पर रख दिए। उसके चेहरे की खुशी देखने लायक है। दुल्हन को 10 का नोट पकड़ाता है। लोगों की भीड़ के बीच वह तोहफा देता है और वहां से निकल जाता है।
Assam Viral Video को लेकर लोगों ने किए भावुक कमेंट्स
वहीं इस असम वायरल वीडियो को 9 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इसे अलग-अलग प्लेटफार्म पर काफी शेयर किया जा रहा है। जहां एक यूजर ने कहा मेरी मां कहती थी कि भगवान कभी भी किसी रूप में मिल सकते हैं और यह वीडियो उसका सबूत है। एक यूजर ने कहा यह नारायण का रूप है। एक यूजर ने कहा वीडियो ने दिल जीत लिया तो एक ने कहा सच्चा आशीर्वाद यह होता है। एक यूजर ने कहा पता नहीं किस रूप में नारायण आकर मिल जाए। लोग उसे परिवार के भी तारीफ कर रहे हैं जिसने दिव्यांग व्यक्ति को शादी में आने के लिए मना नहीं किया।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।






