---Advertisement---

Bareilly Viral Video: हवा में उड़े आदमी ने बताया असली सच, जानें क्यों सुनकर लोगों को हैरानी के साथ आ रही भयंकर हंसी?

Bareilly Viral Video: सोशल मीडिया पर एक आदमी का हवा में उड़ते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है। इस वीडियो को देख लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। अब पीड़ित आदमी ने खुद इसकी सच्चाई बताई है। जिसे जानने के बाद लोगों की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मई 14, 2026 2:36 अपराह्न

Bareilly Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bareilly Viral Video: बुधवार को आयी आंधी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। इस दौरान एक आदमी हवा में उड़ गया। उसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। ये घटना उत्तर प्रदेश के बरेली शहर का है। इस घटना  को जिसने भी अपनी आंखों से देखा उसके होश उड़ गए। लोगों को अपनी यकीन नहीं हो रहा था, आखिर तूफान में कोई ईतना ऊंचा उड़ सकता है।  बरेली में घटे इस मामले की लोग अभी चर्चा कर ही रहे थे कि, हवा में उड़ने वाले आदमी का बयान सामने आ गया। जिसमें वो बता रहे हैं कि, आखिर कैसे वो हवा में उछलकर उड़ गया। पीड़ित की उम्र 50 साल है और उसका नाम नन्हे है। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा बयां किया गया दर्द अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे देख कुछ लोग हंस रहे हैं तो कुछ लोग  काफी अफसोस जता रहे हैं।

चक्रवाती तूफान में  उड़े नन्हें अंसारी ने बताया पूरा सच

बरेली जिले में उड़े पीड़ित नन्हें मियां ने पूरे मामले की जानकारी दी है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।पीड़ित के वीडियो को abpnewstv ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है, ‘तूफान में टीन शेड के साथ हवा में उड़ने वाले नन्हे मियां ने कहा कि हमें नहीं पता था कि हवा इतनी तेज आएगी..हम रस्सी पकड़े रहे, उसी के साथ ऊपर चले गए…।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ABP News (@abpnewstv)

‘पीड़ित बरेली जिले के भमोरा इलाके में मौजूद बबियाना गांव का है। इस पूरी घटना की जानकारी देते हु ए पीड़ित ने बताया कि, ‘हवा आई और हमें नहीं पता था कि कितनी तेज आई। मैंने रस्सी पकड़ी हुई थी और हवा के साथ करीब 50 फीट ऊंचाई पर ऊपर चला गया। कुछ दिखाई ही नहीं दिया। मुझे काफी चोटें आई हैं और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है।’ पीड़ित गांव में बन रहे निर्माणाधीन बारात घर में खड़ा था। तभी आंधी आयी और उन्होंने जैसे ही रस्सी का सहारा लिया वैसे ही वो उड़ते हुए 50 फीट की ऊंचाई से जमीन पर जा गिरे। इस दौरान उन्हें काफी सारी चोटें आयी हैं।

Bareilly Viral Video देख लोग क्या बोल रहे?

पीड़ित के द्वारा बयां किए जा रहे इस पूरे किस्से को सुनने के बाद लोगों की तरफ से अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।  वायरल वीडियो देख एक यूजर लिखता है , ‘मूवी के लिए स्टंट सीन मिल गया, चचा कॉपी राइट करवा लो’। दूसरा लिखता है, ‘बहती हवा सा था वो, उड़ती पतंग सा था वो’। तीसरा लिखता है, ‘कैमरामैन को 100 में से 100 मिलने चाहिए।’ इसके साथ की काफी लोग आदमी के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

मई 14, 2026

Dehradun News

मई 14, 2026

CM Yogi Adityanath

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026

Viral Video

मई 14, 2026